गाजियाबाद में जासूसी नेटवर्क का बड़ा खुलासा... नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार, CCTV से हो रही थी देश की जासूसी

गाजियाबाद के कौशांबी में जासूसी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला और नाबालिग शामिल हैं। आरोपी संवेदनशील स्थानों पर कैमरे लगाकर जानकारी पाकिस्तान भेजते थे। अब तक 18 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

Mar 22, 2026 - 16:37
 0
गाजियाबाद में जासूसी नेटवर्क का बड़ा खुलासा... नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार, CCTV से हो रही थी देश की जासूसी

Uttar Pradesh News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में जासूसी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल है। इससे पहले भी कई लोगों को पकड़ा जा चुका है। जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर जानकारी जुटाता था और उसे बाहर भेजता था। पुलिस का कहना है कि यह मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए जांच बहुत गंभीरता से की जा रही है। अब तक इस नेटवर्क से जुड़े कुल 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस की कार्रवाई और नए आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस उपायुक्त नगर/मुख्यालय धवल जायसवाल ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर 14 मार्च को पहले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जांच आगे बढ़ी और अब तीन और लोगों को पकड़ा गया है। इनकी पहचान नौशाद अली (मुजफ्फरपुर निवासी) और मीरा (मथुरा निवासी) के रूप में हुई है। इनके साथ एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस सभी से गहन पूछताछ कर रही है।

सोशल मीडिया के जरिए फैलाया गया जाल
जांच में सामने आया कि नौशाद अली सोशल मीडिया के जरिए अपना नेटवर्क चलाता था। वह आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन तकनीकी जानकारी रखने वाले युवाओं को अपने ग्रुप में जोड़ता था। उनसे संवेदनशील इलाकों की फोटो और वीडियो मंगवाता था। वहीं मीरा का काम हथियारों की तस्करी करना था, जिसके खिलाफ दिल्ली में पहले से मामला दर्ज है।

नाबालिग की भूमिका और पाकिस्तान कनेक्शन
पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क में शामिल नाबालिग अन्य बच्चों को पैसों का लालच देकर जोड़ता था। वह उनके साथ मिलकर संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाता था। आरोप है कि इन कैमरों की फुटेज पाकिस्तान में बैठे लोगों को भेजी जाती थी। इससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

सुहेल के खुलासे से चौंकी पुलिस
इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए सुहेल ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि पिछले साल लाल के पास हुए धमाके की जानकारी उसे पहले से थी। इतना ही नहीं, पाकिस्तान से निर्देश मिलने पर वह ब्लास्ट के बाद मौके पर गया और वहां के फोटो और वीडियो भी भेजे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।