बाइक के लिए थाने के चक्कर काटता रहा डिलीवरी बॉय… परेशान होकर गेट पर खुद को लगाई आग, पुलिस पर उठे सवाल

बरेली में बाइक न मिलने से परेशान डिलीवरी बॉय ने थाने के गेट पर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवक के मामले की पुलिस जांच कर रही है।

Feb 25, 2026 - 15:10
 0
बाइक के लिए थाने के चक्कर काटता रहा डिलीवरी बॉय… परेशान होकर गेट पर खुद को लगाई आग, पुलिस पर उठे सवाल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां देर रात एक डिलीवरी बॉय ने थाने के मुख्य गेट पर खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास कर लिया। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाई और युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक बुरी तरह झुलस गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बाइक थाने से न मिलने के कारण काफी दिनों से मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया।

घायल युवक की पहचान और हालत
घायल युवक की पहचान अक्षय कश्यप (32) के रूप में हुई है। वह फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत का रहने वाला है और शहर में कोतवाली के पीछे किराए के मकान में रहकर डिलीवरी का काम करता था। घटना थाना बारादरी के मुख्य गेट पर हुई। पुलिस के अनुसार युवक ने देर रात अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने तुरंत पानी और कपड़ों से आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल बरेली पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके पेट, पीठ, चेहरा और हाथ गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

बाइक न मिलने से था परेशान
अक्षय का आरोप है कि उसकी बाइक कई दिनों से थाने में खड़ी थी। वह कई बार बाइक लेने के लिए थाने गया, लेकिन उसे बाइक नहीं मिली। बाइक न होने से उसका काम पूरी तरह बंद हो गया था और वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसी तनाव में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

कैसे थाने पहुंची बाइक
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 8 बजे अक्षय गंगापुर इलाके में डिलीवरी देने गया था। उसने अपनी बाइक एक दुकान के बाहर चाबी लगी हालत में खड़ी कर दी। इसी दौरान संजय नगर निवासी विकास सागर बाइक लेकर भागने लगा। भागते समय बाइक से आकाश नाम के युवक को टक्कर लग गई, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। तभी से बाइक थाने में खड़ी थी।

पुलिस का बयान और जांच जारी
थाना बारादरी के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि युवक को पहले ही समझा दिया गया था कि यदि एक्सीडेंट में कोई शिकायत नहीं आती है तो एक-दो दिन में बाइक मिल जाएगी। लेकिन शिकायत दर्ज होने पर कोर्ट प्रक्रिया से ही बाइक छुड़ानी पड़ेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।