बढ़ती तेल कीमतों के बीच CNG vs Hybrid कार: कौन है ज्यादा फायदेमंद विकल्प?

ईंधन की बढ़ती कीमतें खरीदारों को सीएनजी और हाइब्रिड कारों की ओर आकर्षित कर रही हैं। माइलेज, लागत और फायदों की तुलना करके जानें कि कौन सा विकल्प अधिक लाभदायक है।

Apr 7, 2026 - 10:22
 0
बढ़ती तेल कीमतों के बीच CNG vs Hybrid कार: कौन है ज्यादा फायदेमंद विकल्प?

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब आम लोगों की जेब तक पहुंचने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण पेट्रोल-डीजल महंगा हो रहा है, जिससे वाहन खरीदने वाले लोग अब नए विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। इसी कारण CNG और हाइब्रिड कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। बेहतर माइलेज और कम खर्च की वजह से लोग इन विकल्पों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन दोनों में कौन सी कार ज्यादा बचत करती है और किसे खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा साबित होगा।

CNG कार: कम खर्च में ज्यादा दूरी
CNG कारें अपनी कम रनिंग कॉस्ट और किफायती कीमत के लिए जानी जाती हैं। खासकर शहरों में ज्यादा चलने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इन कारों की कीमत पेट्रोल मॉडल के मुकाबले लगभग 1 लाख रुपये ज्यादा होती है, जिससे ये आम बजट में आसानी से फिट हो जाती हैं। हालांकि, CNG कारों में बूट स्पेस कम होता है और कई बार गैस भरवाने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता है। फिर भी अब बाजार में बेहतर बूट स्पेस वाली CNG कारें भी आने लगी हैं।

हाइब्रिड कार: टेक्नोलॉजी और आराम का मेल
हाइब्रिड कारों को पेट्रोल और इलेक्ट्रिक तकनीक का मिश्रण कहा जाता है। इनमें इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी होती है, जिससे माइलेज बेहतर मिलता है। खास बात यह है कि इन कारों को अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि बैटरी खुद ही चार्ज हो जाती है। हालांकि, इनकी कीमत पेट्रोल कार से करीब 3-4 लाख रुपये ज्यादा होती है। इसके बावजूद, यह स्मूद ड्राइविंग और बेहतर अनुभव के कारण लोगों को पसंद आ रही हैं।

माइलेज और खर्च का गणित
अगर खर्च की बात करें तो Maruti Grand Vitara का उदाहरण समझना आसान है। इसके CNG वेरिएंट का माइलेज लगभग 26.6 km/kg है। अगर CNG की कीमत ₹80/kg मानी जाए, तो 1500 किमी चलाने में करीब ₹4,500 का खर्च आता है, यानी लगभग ₹3 प्रति किमी वहीं, इसके हाइब्रिड वर्जन का माइलेज 27.97 km/l है। पेट्रोल ₹100/लीटर मानने पर 1500 किमी के लिए लगभग ₹5,300 से ₹5,400 खर्च होता है, यानी करीब ₹3.5 प्रति किमी।

कौन है बेहतर विकल्प?
अगर आप रोज ज्यादा दूरी तय करते हैं और कम खर्च चाहते हैं, तो CNG कार बेहतर विकल्प है। वहीं, अगर आप आरामदायक ड्राइविंग, नई तकनीक और बेहतर अनुभव चाहते हैं, तो हाइब्रिड कार सही चुनाव हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।