फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की हत्या, पति ने बैंक से बाहर बुलाकर मारी गोली, फिर घर पहुंचकर बहन संग किया सुसाइड

लखनऊ में SBI कर्मचारी मानस बाजपेई ने पहले ICICI बैंक पहुंचकर पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद 2 किमी दूर घर पहुंचकर बहन को गोली मारी और खुदकुशी कर ली। आखिर कुछ ही मिनटों में 3 मौतों की वजह क्या बनी, जानिए पूरा मामला...

Aug 20, 2026 - 13:55
Aug 20, 2026 - 13:57
 0
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की हत्या, पति ने बैंक से बाहर बुलाकर मारी गोली, फिर घर पहुंचकर बहन संग किया सुसाइड

लखनऊ। गुरुवार दोपहर राजधानी लखनऊ में करीब 2 किलोमीटर के दायरे में हुई वारदात ने हर किसी को झकझोर दिया। एक SBI कर्मचारी पहले कार से पत्नी के बैंक पहुंचा, फोन कर उसे ऑफिस से बाहर बुलाया और बातचीत के बाद गोली मार दी। इसके बाद वह सीधे घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। कुछ ही देर में एक पति-पत्नी और बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी के घर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर भाई-बहन के शव खून से लथपथ पड़े थे और टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चल रही थी। घटना गोमती नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद हो सकता है, हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।

पत्नी को बैंक के बाहर बुलाकर मारी गोली
आरोपी मानस बाजपेई SBI में अकाउंटेंट था। उसकी पत्नी दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थीं। गुरुवार दोपहर मानस कार से ICICI बैंक पहुंचा। उसने फोन कर दिव्या को ऑफिस से बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद मानस ने दिव्या को गोली मार दी और वहां से निकल गया। बैंक के बाहर गोली चलने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पत्नी को गोली मारने के बाद मानस करीब 2 किलोमीटर दूर हुसारिया चौराहे के पास स्थित अपने किराए के मकान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मानस जब घर पहुंचा तो वह पसीने से भीगा हुआ था। वह सीधे अंदर गया और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज आई। आरोप है कि मानस ने पहले अपनी बहन सीबा को गोली मारी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। लेकिन वारदात की जानकारी सबसे पहले तब सामने आई, जब लोगों ने उसका व्हाट्सएप स्टेटस देखा।

व्हाट्सएप स्टेटस में पत्नी की हत्या और बहन को मारने की बात लिखी
सुसाइड से पहले मानस बाजपेई ने व्हाट्सएप पर एक स्टेटस लगाया था। इसमें उसने पत्नी की हत्या करने और इसके बाद खुद को और अपनी बहन को मारने की बात लिखी थी। स्टेटस देखने के बाद पड़ोसी अंकुर प्रकाश को अनहोनी का अंदेशा हुआ। वह तुरंत मानस के घर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। घर के अंदर टीवी की तेज आवाज आ रही थी। इसके बाद पड़ोसियों ने जोर लगाकर दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। कमरे में मानस और उसकी बहन सीबा के शव पड़े थे। दोनों खून से लथपथ थे और टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चल रही थी।

पड़ोसी बोला- अच्छे स्वभाव के थे भाई-बहन
पड़ोसी अंकुर प्रकाश के मुताबिक, मानस और उसकी बहन दोनों का व्यवहार सामान्य और अच्छा था। जब भी मुलाकात होती थी, दोनों अच्छे से बात करते थे। मानस के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह अपनी बहन सीबा के साथ किराए के मकान में रहता था। पड़ोसियों के मुताबिक, सीबा की उम्र करीब 28 से 29 साल थी। वह पहले से मानसिक रूप से बीमार थी और पिछले कुछ महीनों से उसकी तबीयत ज्यादा खराब चल रही थी।

12 साल पहले हुई थी शादी
मानस बाजपेई और दिव्या मिश्रा की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि दिव्या ने करीब एक साल पहले मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद से वह आलमबाग में अलग रह रही थीं। मानस गोमती नगर क्षेत्र में अपनी बहन सीबा के साथ रहता था। 

यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं दिव्या
दिव्या मिश्रा सोशल मीडिया और यूट्यूब से जुड़े चर्चित नाम प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। प्रज्ञा मिश्रा यूट्यूब पर उल्टा चश्मा नाम का चैनल चलाती हैं। उनके पति भरत यादव भी यूट्यूब से जुड़े हैं। प्रज्ञा और भरत यादव ने 26 फरवरी 2020 को लव मैरिज की थी। मानस ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में प्रज्ञा मिश्रा और उनके पति भरत यादव का भी जिक्र किया था। हालांकि, स्टेटस में लिखी बातों और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह की जांच पुलिस कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आखिर किन परिस्थितियों में मानस ने पहले पत्नी, फिर बहन की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sushant Pratap Singh Sushant Pratap Singh is an Indian content creator, video producer, and media professional known for creating political explainer videos, digital journalism content, and social media campaigns. He has worked with UP News Network and specializes in video production, content writing, and social media management. Sushant Pratap Singh began his media career as a content creator and video producer associated with UP News Network. During his professional journey, he worked on political and social explainer content, digital journalism, and social media engagement. He has experience in producing and editing news videos, writing articles for digital platforms, and managing online audience engagement through social media strategies. His work also includes anchoring, on-camera presentation, and graphic design for digital media content. Skills-: Content Writing and Article Writing | Social Media Management | Anchoring and Presentation | Video Editing using Adobe Premiere Pro | Video Production | Graphic Design using Canva | Political and Social Explainer Content