मुझे पाप लग जाएगा… मंदिरों में चोरी का मास्टरमाइंड, मुस्लिम साथी से करवाता था काम

Uttar Pradesh News: चित्रकूट में मंदिरों में चोरी करने वाले एक अनोखे गिरोह का खुलासा हुआ है। सरगना विजय शुक्ला ने धार्मिक आस्था का बहाना बनाकर चोरी की साजिश रची और मुस्लिम युवक को शामिल किया। पुलिस ने गिरोह और माल खरीदने वाले सोनार को गिरफ्तार कर लिया है।

Apr 12, 2026 - 13:58
 0
मुझे पाप लग जाएगा… मंदिरों में चोरी का मास्टरमाइंड, मुस्लिम साथी से करवाता था काम

Chitrakoot News: धर्मनगरी चित्रकूट से अपराध और अंधविश्वास का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। यहां एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जिसका सरगना खुद को धार्मिक आस्था का पालन करने वाला बताता था, लेकिन उसी ने मंदिरों में चोरी की साजिश रची। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना विजय शुक्ला था, जिसने चोरी के लिए एक अलग तरीका अपनाया। वह खुद मंदिर के अंदर नहीं जाता था और एक मुस्लिम युवक को चोरी के लिए हायर करता था।

पाप के डर से बनाया अजीब तरीका
गिरफ्तार आरोपी विजय शुक्ला मूल रूप से चित्रकूट के राजापुर का रहने वाला है और एक हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसे मंदिर में चोरी करने से पाप लगने का डर रहता था। इसी कारण उसने चोरी का पूरा काम दूसरों के भरोसे छोड़ दिया। उसने बाबरशाह नाम के एक युवक को अपने साथ जोड़कर मंदिरों में चोरी कराने की योजना बनाई।

मंगलवार और शनिवार को करता था रैकी
विजय शुक्ला का तरीका और भी हैरान करने वाला था। वह मंगलवार और शनिवार को किसी भी वारदात को अंजाम नहीं देता था। इन दिनों वह मंदिरों में दर्शन करने के बहाने जाता और वहां सोने-चांदी के मुकुट, छत्र, गदा और घंटों पर नजर रखता था। वह इन्हीं दिनों में पूरी प्लानिंग और रैकी करता था ताकि बाद में आसानी से चोरी की जा सके।

बाहर खड़ा रहता था सरगना, अंदर जाता था साथी
जब चोरी का समय आता था, तो विजय मंदिर के बाहर खड़ा होकर निगरानी करता था। वह खुद गर्भगृह में प्रवेश नहीं करता था। अंदर चोरी करने के लिए बाबरशाह को भेजा जाता था, जो मूर्तियों से कीमती सामान निकालकर लाता था। इसके बाद विजय शुक्ला उस माल को लेकर फरार हो जाता था।

आगरा में गलाकर बेचता था चोरी का माल 
चोरी किए गए सोने-चांदी के सामान को विजय शुक्ला गलाकर सिल्लियों में बदल देता था। इसके बाद वह इन्हें आगरा ले जाकर एक सोनार को बेच देता था। पुलिस ने इस सोनार को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो चोरी का माल खरीदता था।

हत्या का आरोपी और पुराना हिस्ट्रीशीटर
एसपी अरुण कुमार सिंह के अनुसार, विजय शुक्ला कोई साधारण अपराधी नहीं है। लगभग 20 साल पहले उसने एक हत्या की थी और तब से वह पुलिस की नजर में था। वह पहचान बदलकर आगरा में रह रहा था और बाद में चित्रकूट लौटकर मंदिरों को निशाना बनाने लगा।

कैसे हुआ पूरे गिरोह का खुलासा
पुलिस ने जांच के दौरान भरतकूप राम जानकी मंदिर का मुकुट, अकेलवा बाबा हनुमान मंदिर के छत्र और कर्वी के बाल हनुमान मंदिर की गदा सहित अन्य आभूषण बरामद किए हैं। लगातार चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस और सर्विलांस टीम सक्रिय हुई। सूचना मिलने पर आरोग्यधाम क्षेत्र की एक धर्मशाला में छापेमारी की गई, जहां से विजय शुक्ला, बाबरशाह और एक सोनार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।