45 मिनट की मेहनत ने बनाया सुपर फील्डर, मनीष पांडे ने बताया फिटनेस का राज

Manish Pandey: कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज मनीष पांडे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद अपनी शानदार फील्डिंग का राज बताया। उन्होंने कहा कि वह रोज 45 मिनट फील्डिंग की प्रैक्टिस करते हैं। उनकी बात युवा खिलाड़ियों, खासकर वैभव सूर्यवंशी के लिए बड़ी सीख मानी जा रही है।

May 21, 2026 - 09:06
 0
45 मिनट की मेहनत ने बनाया सुपर फील्डर, मनीष पांडे ने बताया फिटनेस का राज

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा चर्चा मनीष पांडे की हो रही है। इस मैच में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड बल्लेबाजी के लिए मिला, लेकिन उनकी शानदार फील्डिंग ने भी सभी का ध्यान खींच लिया। 36-37 साल की उम्र में भी उनकी चुस्ती और फिटनेस देखकर हर कोई हैरान नजर आया। मैच के बाद मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने उनसे उनकी बेहतरीन फील्डिंग का राज पूछा। इस पर मनीष पांडे ने ऐसा जवाब दिया, जो हर युवा क्रिकेटर के लिए सीख बन गया।

रोज 45 मिनट फील्डिंग की प्रैक्टिस करते हैं मनीष पांडे
मनीष पांडे ने बताया कि वह हर दिन करीब 1 घंटे बल्लेबाजी और 45 मिनट फील्डिंग की प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने कहा कि मौसम चाहे सर्दी का हो, गर्मी का या बारिश का, वह फील्डिंग प्रैक्टिस कभी नहीं छोड़ते। उनके मुताबिक, फील्डिंग के लिए मेहनत करना बेहद जरूरी है और यही वजह है कि वह मैदान पर लगातार शानदार कैच पकड़ पा रहे हैं। इस सीजन में उन्होंने 13 मई को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में टिम डेविड का शानदार कैच पकड़ा था, जिसे सीजन के बेहतरीन कैचों में गिना जा रहा है। वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने रयान रिकेल्टन का भी शानदार कैच लपका।

टीम के लिए अलग तरीके से योगदान देना चाहते हैं पांडे
मनीष पांडे ने कहा कि वह गेंदबाजी नहीं करते, इसलिए बल्लेबाजी के अलावा वह फील्डिंग के जरिए टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं। यही कारण है कि वह अपनी फील्डिंग पर सबसे ज्यादा मेहनत करते हैं। आईपीएल 2026 में अब तक खेले 5 मैचों में उनके नाम 3 कैच दर्ज हैं। लंबे समय से उन्हें आईपीएल के सबसे भरोसेमंद फील्डर्स में गिना जाता रहा है।

वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी सीख
मनीष पांडे की यह बात युवा खिलाड़ियों के लिए भी काफी अहम मानी जा रही है। खासकर वैभव सूर्यवंशी के लिए, जो हाल ही में अपनी खराब फील्डिंग को लेकर चर्चा में रहे थे। उनके कैच छोड़ने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी सवाल उठाए थे। आईपीएल 2026 में 13 मैच खेलने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी अब तक एक भी कैच नहीं पकड़ सके हैं। हालांकि वह ज्यादातर मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले हैं, लेकिन अगर वह मनीष पांडे की तरह नियमित फील्डिंग प्रैक्टिस पर ध्यान दें तो आने वाले समय में उनकी फील्डिंग काफी बेहतर हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।