जान्हवी कपूर ने पैट कमिंस की गेंद पर लगाया जोरदार शॉट, दर्शक का फोन टूटा तो मांगी माफी

जान्हवी कपूर का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो वायरल, पैट कमिंस की गेंद पर लगाया जोरदार शॉट, दर्शक का फोन टूटा तो एक्ट्रेस ने मांगी माफी.

May 21, 2026 - 09:48
 0
जान्हवी कपूर ने पैट कमिंस की गेंद पर लगाया जोरदार शॉट, दर्शक का फोन टूटा तो मांगी माफी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. 4 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जान्हवी कपूर ने अपने किरदार को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की थीं. इसी बीच अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस के साथ क्रिकेट खेलती नजर आ रही हैं. वीडियो में जान्हवी का अंदाज देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आए, लेकिन इसी दौरान एक छोटा हादसा भी हो गया.

जोरदार शॉट से टूटा दर्शक का फोन
दरअसल यह खास इवेंट हैदराबाद के DLF मॉल में आयोजित किया गया था. यहां जान्हवी कपूर और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने क्रिकेट एक्टिविटी में हिस्सा लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पैट कमिंस गेंदबाजी कर रहे थे और जान्हवी बल्लेबाजी कर रही थीं. इसी दौरान जान्हवी ने आगे बढ़कर इतना जोरदार शॉट लगाया कि गेंद सीधे दर्शकों की तरफ चली गई. स्टेज के पास खड़े लोग उस समय अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. तभी गेंद एक व्यक्ति के फोन से जा टकराई और फोन नीचे गिर गया. इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में रणविजय सिंह को गेंद और फोन उठाते हुए भी देखा गया.

जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी
घटना के बाद जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में माफी भी मांगी. उन्होंने लिखा, “जिस किसी की भी आंख या फोन पर बॉल लगी, उससे माफी चाहती हूं. मैं अभी भी अपना कंट्रोल बेहतर करने की कोशिश कर रही हूं.” जान्हवी के इस अंदाज को फैंस ने काफी पसंद किया. सोशल मीडिया पर लोग उनके आत्मविश्वास और स्पोर्टी स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि जिस गेंदबाज के सामने बड़े-बड़े बल्लेबाज शांत हो जाते हैं, उसे जान्हवी कपूर ने जोरदार शॉट मार दिया.

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के लिए ली थी क्रिकेट ट्रेनिंग
जान्हवी कपूर इससे पहले फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में भी क्रिकेट खेलती नजर आई थीं. उस फिल्म के लिए उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट ट्रेनिंग ली थी. अब ‘पेद्दी’ में भी वह एक अहम किरदार निभा रही हैं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 2 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान Lucknow public College of professional studies से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।