ससुर-बहू की प्यार भरी चैट पढ़ता था पति, बच्चा होने पर बोला- ये मेरा बेटा नहीं... फिर कर दिया डबल मर्डर
Uttar Pradesh News: बुलंदशहर के खुर्जा में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में ससुर-बहू की नजदीकियां, WhatsApp चैट और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। आरोपी ने अपने पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Bulandshahr News: बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र स्थित कलंदरगढ़ी गांव में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस में पुलिस जांच के दौरान बेहद चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। इस मामले में मोमिन नाम के युवक ने अपने ही पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस जांच में जो बातें सामने आई हैं, उन्होंने पारिवारिक रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस के मुताबिक, इस दोहरे हत्याकांड के पीछे ससुर और बहू की कथित नजदीकियां, डिजिटल जासूसी और नवजात बच्चे की पहचान को लेकर विवाद बड़ी वजह बनकर सामने आया है।
शादी के कुछ महीनों बाद शुरू हुआ विवाद
पुलिस जांच के अनुसार मोमिन और सना का निकाह 14 फरवरी 2025 को हुआ था। शुरुआती सात महीने तक परिवार में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे घर के अंदर तनाव बढ़ने लगा। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान मोमिन के पिता रियाजुद्दीन और उसकी पत्नी सना के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। बताया जा रहा है कि परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस बात की भनक लग गई थी, जिसके बाद घर में रोजाना झगड़े होने लगे। सबसे पहले मोमिन की मां किस्वर को दोनों के व्यवहार पर शक हुआ। उन्होंने यह बात अपने बेटे मोमिन को बताई थी।
आपत्तिजनक हालत में देखने का दावा
पुलिस के मुताबिक, अक्टूबर महीने में ससुर और बहू को कथित रूप से आपत्तिजनक हालत में देख लिया गया था। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सना को उसके मायके भेज दिया गया और मामला तलाक तक पहुंच गया था। हालांकि बाद में दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और सना के मायके वालों ने आगे ऐसी स्थिति न होने का भरोसा दिया, जिसके बाद सना दोबारा ससुराल लौट आई थी। जांच में यह भी सामने आया कि जब किस्वर ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई, तो रियाजुद्दीन ने मकान अपने नाम होने की बात कहकर पत्नी को घर से बाहर निकालने की धमकी दी थी।
WhatsApp चैट से खुल रहे राज
पुलिस जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि मोमिन को अपनी पत्नी पर पूरा शक हो चुका था। उसने सना का WhatsApp अपने लैपटॉप से लिंक कर रखा था और दोनों के बीच होने वाली बातचीत पर नजर रखता था। पुलिस के अनुसार, सना और रियाजुद्दीन मैसेज और वॉयस नोट्स के जरिए लगातार संपर्क में रहते थे। मोमिन रोजाना इन चैट और वॉयस नोट्स को पढ़ता और सुनता था। अब पुलिस डिलीटेड चैट, मोबाइल डेटा और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की फॉरेंसिक जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
