सोना 11 हजार रुपये उछला, चांदी 3 लाख के पार… सरकार के एक फैसले ने बाजार में मचा दी हलचल

Gold price today: सरकार द्वारा सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के बाद वायदा बाजार में दोनों धातुओं की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली। सोना 11 हजार रुपये से ज्यादा उछल गया, जबकि चांदी 3 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई। विशेषज्ञों ने आगे गिरावट की भी संभावना जताई है।

May 13, 2026 - 12:19
 0
सोना 11 हजार रुपये उछला, चांदी 3 लाख के पार… सरकार के एक फैसले ने बाजार में मचा दी हलचल

देश में सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आई बड़ी तेजी ने बाजार में हलचल मचा दी है। सरकार ने गिरते रुपये को संभालने और आयात कम करने के लिए सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। इसका असर सीधे वायदा बाजार में दिखाई दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में 11 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक का उछाल देखने को मिला। वहीं चांदी की कीमत भी एक बार फिर 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई। दूसरी तरफ इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली, जिससे कीमती धातुओं को और सपोर्ट मिला। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार का यह फैसला सोने के आयात और मांग को कम कर पाएगा या नहीं।

एमसीएक्स पर सोने में जबरदस्त तेजी
देश के वायदा बाजार एमसीएक्स में कारोबारी सत्र के दौरान सोने के दाम में बड़ी तेजी दर्ज की गई। सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर सोना 8300 रुपये की तेजी के साथ 1,61,742 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं कारोबार के दौरान सोना 11,055 रुपये चढ़कर 1,64,497 रुपये तक पहुंच गया, जो दिन का सबसे ऊंचा स्तर रहा। इससे पहले सोना 1,54,851 रुपये पर खुला था, जबकि एक दिन पहले इसका बंद भाव 1,53,442 रुपये था।

चांदी ने फिर पार किया 3 लाख का स्तर
चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 22,367 रुपये की बढ़त के साथ 3,01,429 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। यह दिन का उच्चतम स्तर रहा। सुबह चांदी 2,90,224 रुपये पर खुली थी, जबकि पिछले कारोबारी दिन इसका बंद भाव 2,79,062 रुपये था। सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर चांदी 17,535 रुपये की तेजी के साथ 2,96,597 रुपये पर कारोबार कर रही थी।

सरकार के फैसले से बढ़ी कीमतें
भारत सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट टैरिफ 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। इसमें 10 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5 फीसदी एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस यानी एआईडीसी शामिल है। सरकार का मानना है कि इससे आयात कम होगा, व्यापार घाटा घटेगा और रुपये को मजबूती मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका-ईरान तनाव, अमेरिका में महंगाई के आंकड़े और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती में देरी जैसी वजहों से भी सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश माना जा रहा है, जिससे इनकी मांग बढ़ रही है।

इंटरनेशनल मार्केट में मिला मिला-जुला संकेत
इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.4 फीसदी गिरकर 4,695.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं जून डिलीवरी वाले यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.4 फीसदी बढ़कर 4,705.30 डॉलर तक पहुंच गए। दूसरी तरफ स्पॉट सिल्वर 0.2 फीसदी बढ़कर 86.71 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि फ्यूचर सिल्वर में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई और इसकी कीमत 87.40 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

आगे क्या हो सकता है?
कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार, इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद सोने और चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिला है। अब बाजार धीरे-धीरे नई ड्यूटी के हिसाब से खुद को एडजस्ट करेगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ कारोबारी दिनों में साफ होगा कि सोने की मांग घटती है या नहीं। उनका मानना है कि अभी कीमतों में तेजी दिख रही है, लेकिन आने वाले दिनों में भारी गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।