विकेट पर गुस्सा उतारना पड़ा महंगा… BCCI ने हार्दिक पंड्या की काटी मैच फीस
Hardik Pandya: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को हार के साथ BCCI की कार्रवाई का भी सामना करना पड़ा। मैच के दौरान मैदान पर गुस्सा दिखाने की वजह से उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत काट लिया गया।
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला मुंबई इंडियंस और उसके कप्तान हार्दिक पंड्या के लिए काफी खराब साबित हुआ। एक तरफ टीम को हार का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ कप्तान हार्दिक पंड्या पर BCCI ने कार्रवाई भी कर दी। मैच के दौरान हुई एक गलती के चलते बोर्ड ने उन पर जुर्माना लगाया है। इस सजा के तहत उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत हिस्सा काट लिया गया। हार के बाद यह कार्रवाई मुंबई इंडियंस के लिए और बड़ा झटका मानी जा रही है।
मैदान पर गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
हार्दिक पंड्या पर हुई कार्रवाई का मामला कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के 10वें ओवर से जुड़ा है। इस ओवर की चौथी गेंद के बाद हार्दिक पंड्या अपने रन-अप की ओर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गुस्से में विकेट पर लगी बेल्स को गिरा दिया। मैदान पर उनका यह व्यवहार कैमरे में कैद हो गया और बाद में इसी को लेकर BCCI ने कार्रवाई की। रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड ने इसे खेल भावना के खिलाफ माना। इसके बाद हार्दिक पंड्या पर जुर्माना लगाया गया और उनकी मैच फीस में 10 प्रतिशत की कटौती कर दी गई। हालांकि इस मामले में किसी बड़े बैन या अतिरिक्त सजा की जानकारी सामने नहीं आई है।
कप्तानी और प्रदर्शन दोनों पर उठ रहे सवाल
मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में जीत हासिल नहीं कर सकी और टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। ऐसे में हार्दिक पंड्या की कप्तानी पहले से ही चर्चा में थी, लेकिन अब मैदान पर गुस्सा दिखाने के कारण उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के व्यवहार पर खास नजर रखी जाती है। BCCI लगातार खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने की सलाह देता रहा है। ऐसे में हार्दिक पंड्या पर हुई यह कार्रवाई बाकी खिलाड़ियों के लिए भी एक संदेश मानी जा रही है कि मैदान पर अनुशासन तोड़ने पर बोर्ड सख्त कदम उठा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
