‘इंडिया के सबसे राउडी डायरेक्टर हैं बुच्ची बाबू’, पेद्दी ट्रेलर लॉन्च में जान्हवी कपूर का मजेदार खुलासा
फिल्म 'पेड्डी' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जाह्नवी कपूर ने निर्देशक बुची बाबू सना के बारे में मजेदार खुलासे किए और राम चरण के साथ अपनी अनूठी भूमिका के बारे में खुलकर बात की।
साउथ सिनेमा के मेगा पावर स्टार रामचरण और बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म पेडी इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। सोमवार को मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशक ने मीडिया से बातचीत की। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राम चरण के दमदार अंदाज ने जहां फैंस का ध्यान खींचा, वहीं जान्हवी कपूर ने अपने किरदार और निर्देशक को लेकर कई दिलचस्प बातें बताईं। उनके बयान सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। खास बात यह रही कि जान्हवी ने फिल्म के निर्देशक बुच्ची बाबू सना की जमकर तारीफ की और उन्हें “भारत का सबसे राउडी डायरेक्टर” तक कह दिया।
जान्हवी कपूर ने निर्देशक को दिया पूरा क्रेडिट
ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब जान्हवी कपूर से उनकी एक्टिंग और फिल्म में निभाए गए किरदार के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को उनकी एक्टिंग पसंद आए या न आए, उसका पूरा श्रेय फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना को जाता है। जान्हवी ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म में जो कुछ भी किया, वह निर्देशक के भरोसे और उनकी सलाह पर किया है।
अतरंगी किरदार में दिखेंगी जान्हवी
फिल्म में जान्हवी कपूर ‘अचियम्मा’ नाम का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि यह उनके करियर का सबसे अलग और रंगीन रोल है। जान्हवी ने कहा कि निर्देशक उन्हें सेट पर बेहद हटके निर्देश देते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें अलग अंदाज में बोलने, चलने और एक्सप्रेशन देने के लिए कहा जाता था। उनके मुताबिक फिल्म का यह किरदार काफी अनोखा और दिलचस्प है।
निर्देशक को बताया “सबसे राउडी”
जान्हवी कपूर ने निर्देशक बुच्ची बाबू सना के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने हंसते हुए कहा कि निर्देशक देखने में बहुत शांत और मासूम लगते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वे काफी “राउडी” हैं। जान्हवी ने कहा कि पिछले दो साल में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई है और अब वे अक्सर उनसे बातचीत करती रहती हैं।
राम चरण और श्रीदेवी का भी हुआ जिक्र
कार्यक्रम के दौरान जान्हवी कपूर भावुक भी नजर आईं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना उन्हें हमेशा अपने घर जैसा महसूस होता है। फैंस लंबे समय से राम चरण और जान्हवी कपूर को एक साथ पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि जान्हवी की मां और दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी और राम चरण के पिता चिरंजीवी की जोड़ी साउथ सिनेमा की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिनी जाती रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
