7 जून को बन रहा है अशुभ विष्कुंभ योग… इन 3 राशियों पर मंडरा रहा संकट

Vishkumbh Yog 2026: 7 जून 2026 को बनने वाला विष्कुंभ योग ज्योतिष में अशुभ माना जाता है। इसका प्रभाव खासतौर पर वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों पर पड़ सकता है। इस दौरान मानसिक तनाव, धन हानि और रिश्तों में परेशानी बढ़ सकती है। ज्योतिष में इसके नकारात्मक प्रभाव कम करने के कई उपाय बताए गए हैं।

May 27, 2026 - 10:19
 0
7 जून को बन रहा है अशुभ विष्कुंभ योग… इन 3 राशियों पर मंडरा रहा संकट

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का विशेष महत्व माना जाता है। कई बार ग्रहों के विशेष संयोग ऐसे योग बनाते हैं, जो लोगों के जीवन पर गहरा असर डालते हैं। ऐसा ही एक अशुभ योग ‘विष्कुंभ योग’ 7 जून 2026 को बनने जा रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यह योग मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानियां और रिश्तों में विवाद बढ़ा सकता है। खासतौर पर वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों को इस दौरान अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस योग में नए और शुभ कार्यों से बचना बेहतर माना जाता है।

कब से कब तक रहेगा विष्कुंभ योग?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, विष्कुंभ योग 7 जून 2026 को सुबह 10 बजकर 02 मिनट से शुरू होगा और 8 जून 2026 की सुबह 09 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इस दौरान ग्रहों की स्थिति ऐसा संयोग बना रही है, जिसे कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 योग बताए गए हैं और विष्कुंभ योग को पहला योग माना जाता है। ‘विष्कुंभ’ का अर्थ होता है ‘विष से भरा घड़ा’। इसी वजह से इस योग को शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता। मान्यता है कि इस दौरान शुरू किए गए कामों में बाधाएं आ सकती हैं और परिवार में तनाव बढ़ सकता है।

इन राशियों को रहना होगा सावधान
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय तनाव और विवाद बढ़ाने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। कन्या राशि के जातकों को अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। छोटी-सी गलती रिश्तों और करियर दोनों में परेशानी बढ़ा सकती है। अचानक खर्च बढ़ने की भी संभावना है। मकर राशि वालों को मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। व्यापार और साझेदारी वाले कामों में विवाद हो सकता है। इस दौरान नया समझौता या कॉन्ट्रैक्ट करने से बचने की सलाह दी गई है।

अशुभ प्रभाव कम करने के उपाय
ज्योतिष के अनुसार, विष्कुंभ योग के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए भगवान शिव जी की पूजा करना शुभ माना गया है। इस दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल या दूध अर्पित करें। इसके अलावा हनुमान जी की पूजा, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ भी लाभकारी माना गया है। जरूरतमंद लोगों को काले तिल, उड़द की दाल और काले वस्त्र का दान करने से भी इस योग के अशुभ प्रभाव कम होने की मान्यता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।