भारत में AI पर माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा दांव, 2026 तक बनेगा सबसे बड़ा डेटा सेंटर

माइक्रोसॉफ्ट भारत में 2026 तक अपना सबसे बड़ा डेटा सेंटर शुरू करेगा. AI और Azure Cloud Services की बढ़ती मांग के बीच कंपनी हजारों करोड़ का निवेश कर रही है.

May 21, 2026 - 09:51
 0
भारत में AI पर माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा दांव, 2026 तक बनेगा सबसे बड़ा डेटा सेंटर

दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियां इस समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर तेजी से निवेश कर रही हैं और भारत इस रेस में एक बड़ा बाजार बनकर उभर रहा है. इसी कड़ी में माइक्रोसॉफ्ट ने भी भारत में बड़ा निवेश करने की तैयारी तेज कर दी है. कंपनी ने जानकारी दी है कि भारत में उसका सबसे बड़ा डेटा सेंटर 2026 के मध्य तक शुरू हो जाएगा. यह नया डेटा सेंटर हैदराबाद में बनाया जा रहा है और इसे माइक्रोसॉफ्ट की अब तक की सबसे बड़ी फैसिलिटी माना जा रहा है. कंपनी का कहना है कि भारत में AI सर्विसेज और क्लाउड टेक्नोलॉजी की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसे देखते हुए यह बड़ा कदम उठाया जा रहा है.

Azure और Copilot AI की बढ़ी मांग
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट पुनीत चंडोक ने रॉयटर्स से बातचीत में बताया कि भारत में Azure Cloud Services और Copilot 365 AI असिस्टेंट की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है. Copilot 365 एक AI आधारित असिस्टेंट है, जिसकी कीमत करीब 30 डॉलर प्रति महीने रखी गई है. उन्होंने बताया कि भारत AI के लिए दुनिया के सबसे अहम बाजारों में से एक बनता जा रहा है. इसकी बड़ी वजह देश में 1 बिलियन से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स और बड़ी संख्या में मौजूद टेक्नोलॉजी टैलेंट है. माइक्रोसॉफ्ट के अलावा गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट और अमेजन जैसी कंपनियां भी भारत में AI सेक्टर में तेजी से निवेश कर रही हैं.

हजारों करोड़ रुपये का निवेश
माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले साल के आखिर में घोषणा की थी कि वह भारत में करीब 17.5 बिलियन डॉलर यानी लगभग 1.45 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी. यह एशिया में कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा निवेश माना जा रहा है. इसके अलावा 2025 की शुरुआत में कंपनी ने 3 बिलियन डॉलर यानी करीब 24,900 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश का भी ऐलान किया था. इस निवेश में हैदराबाद में बनने वाला नया डेटा सेंटर भी शामिल है. कंपनी के अनुसार, इस सेंटर को तेजी से तैयार किया जा रहा है ताकि बढ़ती AI सर्विसेज की मांग को पूरा किया जा सके.

बड़ी कंपनियां भी इस्तेमाल कर रहीं AI सर्विस
माइक्रोसॉफ्ट के Copilot AI सर्विस का इस्तेमाल भारत की बड़ी IT कंपनियां भी कर रही हैं. इनमें इंफोसिस, कॉग्निजेंट और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसी कंपनियां शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इन कंपनियों के पास लगभग 50,000 लाइसेंस मौजूद हैं. कंपनी का मानना है कि आने वाले समय में भारत AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया के सबसे बड़े केंद्रों में शामिल हो सकता है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 2 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान Lucknow public College of professional studies से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।