डॉलर के सामने रुपया बना सिकंदर… 3 दिन में जोरदार उछाल, कच्चे तेल की गिरावट से मिली ताकत

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीदों के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार मजबूत हो रहा है। तीन दिनों में रुपए में 1.70 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में रुपया और मजबूत हो सकता है।

May 25, 2026 - 11:25
 0
डॉलर के सामने रुपया बना सिकंदर… 3 दिन में जोरदार उछाल, कच्चे तेल की गिरावट से मिली ताकत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और डॉलर इंडेक्स कमजोर होने का असर अब भारतीय मुद्रा पर साफ दिखाई दे रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार तीसरे कारोबारी दिन मजबूत हुआ है। पिछले तीन दिनों में रुपए में 1.70 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 40 पैसे मजबूत होकर 95.20 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। जानकारों का कहना है कि ईरान युद्ध खत्म होने की उम्मीद, भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपए को मजबूती मिल रही है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही रुख जारी रहा तो रुपया आने वाले समय में 93.50 के स्तर तक पहुंच सकता है।

शांति समझौते और ट्रेड डील से रुपए को सहारा
फॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच करीब तीन महीने से चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए शांति समझौते पर काफी हद तक बातचीत पूरी हो चुकी है। हालांकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी जैसे मुद्दों पर अभी भी मतभेद बने हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वार्ताकारों से जल्दबाजी न करने की बात कही है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं। यह बयान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के भारत दौरे के बाद आया है। रुबियो इस समय भारत यात्रा पर हैं और उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों पर बातचीत की है।

रुपए में लगातार तीसरे दिन मजबूती
इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95.36 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 95.20 तक पहुंच गया। शुक्रवार को रुपया 75 पैसे मजबूत होकर 95.60 पर बंद हुआ था। खास बात यह है कि पिछले हफ्ते बुधवार को रुपया 96.86 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर था, लेकिन उसके बाद से इसमें 1.66 रुपए की मजबूती आ चुकी है। इस बीच डॉलर इंडेक्स, जो छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को मापता है, 0.20 फीसदी गिरकर 99.04 पर आ गया। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 5.43 फीसदी गिरकर 97.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।

शेयर बाजार में भी तेजी
घरेलू शेयर बाजार में भी तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 908.98 अंक चढ़कर 76,317.85 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 262.65 अंक बढ़कर 23,977.70 के स्तर पर पहुंच गया।हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 4,440.47 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। दूसरी ओर भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि 15 मई को खत्म सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.094 अरब डॉलर घटकर 688.894 अरब डॉलर रह गया।

जानकारों ने क्या कहा?
फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स LLP के ट्रेजरी प्रमुख अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका में छुट्टी होने के कारण आज डॉलर की मांग कम रहेगी, हालांकि महीने के अंत में मांग बढ़ सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव पर नजर रखने के लिए RBI सक्रिय रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।