Byju’s के फाउंडर को 6 महीने की जेल… सिंगापुर कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप

Byju Raveendran: बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन को सिंगापुर की अदालत ने अवमानना मामले में छह महीने जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन पर भारी जुर्माना भी लगाया है। कंपनी पहले से आर्थिक संकट, विदेशी निवेशकों के मुकदमों और अरबों डॉलर के कर्ज विवाद में घिरी हुई है।

May 27, 2026 - 10:04
 0
Byju’s के फाउंडर को 6 महीने की जेल… सिंगापुर कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप

Byju's के संस्थापक बायजू रवींद्रन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सिंगापुर की एक अदालत ने अदालत की अवमानना के मामले में उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उन पर 90 हजार सिंगापुर डॉलर यानी करीब 70,500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया है। यह कार्रवाई अप्रैल 2024 से कोर्ट के कई आदेशों का पालन न करने के कारण की गई है। कभी भारत की सबसे बड़ी एडटेक कंपनियों में गिनी जाने वाली बायजू अब गंभीर आर्थिक और कानूनी संकट से गुजर रही है।

कोर्ट ने सरेंडर करने का दिया आदेश
सिंगापुर की अदालत ने अपने फैसले में बायजू रवींद्रन को तुरंत अधिकारियों के सामने सरेंडर करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि उन्हें जुर्माने की रकम भी जल्द जमा करनी होगी। इसके अलावा कोर्ट ने उन्हें ‘बीएआर इन्वेस्टको पीटीई’ से जुड़े कानूनी दस्तावेज जमा करने को कहा है। यह कंपनी एक अन्य संबंधित फर्म के शेयरों की मालिक बताई जा रही है। यह कानूनी लड़ाई कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी की सहयोगी कंपनी की ओर से लड़ी जा रही है। कतर के इस बड़े निवेश फंड ने उस समय बायजू में निवेश किया था, जब कंपनी आर्थिक दबाव और कर्मचारियों की छंटनी से जूझ रही थी।

अमेरिका में भी बढ़ीं मुश्किलें
बायजू रवींद्रन की परेशानियां सिर्फ सिंगापुर तक सीमित नहीं हैं। अमेरिका में भी कंपनी और उसके संस्थापक बड़े कानूनी विवादों का सामना कर रहे हैं। वहां कर्जदाता 1.2 बिलियन डॉलर के बड़े लोन की वसूली के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। Think and Learn Private Limited के जरिए शुरू हुई बायजू कभी भारतीय स्टार्टअप जगत की सबसे बड़ी सफलता की कहानी मानी जाती थी। विदेशी निवेशकों से अरबों डॉलर जुटाकर कंपनी तेजी से बढ़ी, लेकिन अब उसका वित्तीय साम्राज्य बिखरता नजर आ रहा है।

फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं
इस बड़े फैसले के बाद अब तक बायजू रवींद्रन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मीडिया की तरफ से संपर्क करने की कोशिशों का भी कोई जवाब नहीं दिया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि वह इस समय सिंगापुर में हैं या किसी दूसरे देश में मौजूद हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।