बीज और ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका क्या है? जानिए क्यों भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है
बीज और सूखे मेवे खाने का सबसे अच्छा तरीका जानें। विशेषज्ञों का कहना है कि चिया सीड्स, अलसी के बीज, बादाम और अन्य मेवों को भिगोने से पोषक तत्व सक्रिय होते हैं और पाचन क्रिया बेहतर होती है।
आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए लोग अपनी डाइट में तरह-तरह के बीज शामिल कर रहे हैं। डॉक्टर और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट भी रोजाना कुछ मात्रा में बीज खाने की सलाह देते हैं। चिया सीड्स, अलसी के बीज, कद्दू के बीज, तरबूज और खरबूज के बीज जैसे कई सीड्स पोषण से भरपूर माने जाते हैं। इनमें हेल्दी फैट्स, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित रूप से इनका सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है और बालों का झड़ना भी कम हो सकता है। हालांकि कई लोग यह नहीं जानते कि बीज खाने का सही तरीका क्या है और क्या इन्हें भिगोकर ही खाना चाहिए।
आयुर्वेद के अनुसार भिगोकर खाना बेहतर
आयुर्वेद के अनुसार बीजों को भिगोकर खाना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके पीछे कारण यह बताया जाता है कि किसी भी पेड़ या पौधे के बीज में उसके सभी पोषक तत्व बहुत छोटे और सघन रूप में मौजूद होते हैं। यानी बीज के अंदर पोषण एक तरह से संकुचित रूप में जमा रहता है। जब बीज को पानी में भिगोया जाता है तो उसके अंदर मौजूद पोषक तत्व सक्रिय यानी जीवंत अवस्था में आ जाते हैं। इससे शरीर को उनका पूरा लाभ मिल पाता है। इसलिए बीज खाने से पहले उन्हें कुछ समय के लिए पानी में भिगोना जरूरी माना जाता है।
बीजों को कितनी देर भिगोना चाहिए
विशेषज्ञों के अनुसार बीजों को खाने से पहले पानी में भिगोकर रखना चाहिए। आम तौर पर बीजों को 6 से 8 घंटे तक भिगोकर रखना बेहतर माना जाता है। अगर समय कम हो तो कम से कम 2 घंटे के लिए जरूर भिगोना चाहिए। एक और जरूरी बात यह है कि बीजों को भिगोने से पहले उन्हें अच्छी तरह धो लेना चाहिए। कई बार बीजों की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए उन पर प्रेजर्वेटिव लगाए जाते हैं, इसलिए उन्हें साफ करना जरूरी होता है।
ड्राई फ्रूट्स भी भिगोकर खाना फायदेमंद
बीजों की तरह ही कई ड्राई फ्रूट्स को भी भिगोकर खाना बेहतर माना जाता है। काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश, अंजीर, आलूबुखारा और पिस्ता जैसे मेवों को भी खाने से पहले कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोना चाहिए। ऐसा करने से उनमें मौजूद पोषण तत्व ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं और शरीर को अधिक ऊर्जा मिलती है।
भिगोकर खाने से मिलते हैं ज्यादा फायदे
बीज और ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने से उनकी तासीर भी बदल जाती है। सूखे रूप में खाने पर इन्हें गरम तासीर का माना जाता है, लेकिन भिगोने के बाद ये ठंडक देने वाले बन जाते हैं। साथ ही भिगोए हुए बीज और मेवे पचने में भी आसान होते हैं। इससे शरीर उन्हें जल्दी पचा लेता है और पोषक तत्वों का लाभ भी अधिक मिलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
