बस्ती में हैवानियत की हद… बच्चों की आंखों के सामने मां से बार-बार दुष्कर्म का आरोप, ब्लैकमेल से तंग आकर पीड़िता ने की आत्महत्या

बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने कथित ब्लैकमेल और शारीरिक शोषण से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आरोपी अली हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग उठी है।

Feb 27, 2026 - 12:22
 0
बस्ती में हैवानियत की हद… बच्चों की आंखों के सामने मां से बार-बार दुष्कर्म का आरोप, ब्लैकमेल से तंग आकर पीड़िता ने की आत्महत्या

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कलवारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने कथित तौर पर ब्लैकमेल और शारीरिक शोषण से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप
परिजनों के अनुसार, गांव के ही रहने वाले अली हुसैन नामक युवक ने करीब तीन वर्ष पहले महिला का आपत्तिजनक वीडियो चोरी-छिपे बना लिया था। आरोप है कि वह इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। बदनामी और परिवार टूटने के डर से महिला चुपचाप सब सहती रही। आरोप है कि इसी दबाव में आरोपी ने कई बार जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए।

बच्चों के सामने मारपीट और रेप का आरोप
परिजनों का कहना है कि जब महिला का पति रोज़गार के लिए मुंबई में रहता था, तब आरोपी कई बार घर में घुस आता था। बच्चों के सामने ही महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म किया जाता था। महिला के दो छोटे बच्चों ने अपने पिता को पूरी घटना बताई। सच्चाई सामने आने के बाद परिवार गहरे सदमे में चला गया। बताया जाता है कि इसी मानसिक दबाव के चलते महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

आरोपी गिरफ्तार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी अली हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में ब्लैकमेलिंग, रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। सबूतों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। स्थानीय सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और प्रशासन से मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में कराने की मांग की। उनका कहना है कि डिजिटल माध्यमों के दुरुपयोग से महिलाओं का शोषण बढ़ रहा है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।