UP में योगी का मिशन 2027… कैबिनेट विस्तार में 8 मंत्रियों ने ली शपथ, ब्राह्मण-OBC और दलित कार्ड खेल BJP ने विरोधियों को पछाड़ा

UP Cabinet Ministers List: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। लखनऊ में आयोजित शपथ समारोह में 8 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें नए चेहरे और प्रमोट किए गए मंत्री शामिल हैं। बीजेपी ने 2027 चुनाव से पहले जातीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है।

May 10, 2026 - 14:30
May 10, 2026 - 14:43
 0
UP में योगी का मिशन 2027… कैबिनेट विस्तार में 8 मंत्रियों ने ली शपथ, ब्राह्मण-OBC और दलित कार्ड खेल BJP ने विरोधियों को पछाड़ा

उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया। लंबे समय से चर्चा में चल रहे मंत्रिमंडल विस्तार पर आखिरकार विराम लग गया। लखनऊ के लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आठ नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस विस्तार को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी राजनीतिक रणनीति माना जा रहा है। खास बात यह रही कि नए मंत्रियों में जातीय और सामाजिक संतुलन का खास ध्यान रखा गया है। बीजेपी ने ब्राह्मण, ओबीसी और दलित समाज के नेताओं को प्रतिनिधित्व देकर बड़ा संदेश देने की कोशिश की है।

इन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भूपेंद्र चौधरी, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, मनोज पांडे, कैलाश राजपूत और सुरेंद्र दिलेर को नए मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इनके अलावा सोमेंद्र तोमर और अजीत सिंह पाल को भी शपथ दिलाई गई। दोनों नेताओं को प्रमोशन मिला है और उन्हें सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए चेहरों में एक ब्राह्मण, तीन ओबीसी और दो दलित समाज से आने वाले नेता शामिल हैं। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि बीजेपी आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक समीकरण मजबूत करने में जुटी हुई है।

योगी और राज्यपाल की मुलाकात के बाद तेज हुई थी चर्चा
यह शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मुलाकात के एक दिन बाद आयोजित हुआ। इसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई थीं। रविवार को आखिरकार इन चर्चाओं पर मुहर लग गई। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी ने इस विस्तार के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों और समाज के वर्गों को साधने की कोशिश की है। खासकर पश्चिम यूपी, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के नेताओं को शामिल कर संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।

2027 चुनाव पर बीजेपी की नजर
योगी सरकार का यह कैबिनेट विस्तार केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है। बीजेपी पहले से ही राज्य में अपने सामाजिक आधार को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। फिलहाल नए मंत्रियों के विभागों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विभागों का बंटवारा भी कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।