1 मार्च से WhatsApp का नया SIM नियम लागू, फोन में सिम नहीं तो तुरंत लॉगआउट होगा अकाउंट…

1 मार्च से WhatsApp पर SIM-Binding नियम लागू हो गया है। अब अकाउंट चलाने के लिए फोन में रजिस्टर्ड सिम का होना जरूरी है, वरना अकाउंट लॉगआउट हो सकता है। यह कदम ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए उठाया गया है।

Mar 1, 2026 - 10:41
 0
1 मार्च से WhatsApp का नया SIM नियम लागू, फोन में सिम नहीं तो तुरंत लॉगआउट होगा अकाउंट…

क्या आप भी सुबह-सुबह उठते ही WhatsApp चेक करते हैं। अगर हां तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बता दें कि 1 मार्च से मैसेजिंग ऐप WhatsApp के नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। आज से नया SIM-Binding नियम शुरू हो गया है। अब WhatsApp अकाउंट चलाने के लिए आपके फोन में वही सिम कार्ड होना जरूरी होगा, जिससे अकाउंट रजिस्टर है। सिम एक्टिव नहीं होने या फोन से हटाने पर अकाउंट ब्लैकआउट या लॉगआउट हो सकता है। यह कदम ऑनलाइन फ्रॉड पर रोक लगाने के मकसद से उठाया गया है।

अब सिम से सीधे जुड़ा रहेगा अकाउंट
नई व्यवस्था के तहत WhatsApp अब सिर्फ मोबाइल नंबर से नहीं बल्कि फोन में मौजूद फिजिकल सिम से भी जुड़ा रहेगा। पहले यूजर एक बार ओटीपी से वेरिफाई कर लेते थे और बाद में सिम हटाकर भी ऐप चला लेते थे। लेकिन SIM-Binding लागू होने के बाद सिस्टम समय-समय पर सिम की मौजूदगी चेक करेगा। अगर संबंधित सिम फोन में नहीं मिला तो अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो सकता है। यह प्रक्रिया बैकग्राउंड में अपने आप चलती रहेगी।

WhatsApp Web और लिंक्ड डिवाइस पर असर
इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ सकता है जो WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं। अब वेब वर्जन को लंबे समय तक एक्टिव रखने के लिए प्राइमरी फोन में सिम का होना जरूरी होगा। लिंक्ड डिवाइस फीचर, जिससे एक साथ कई डिवाइस पर ऐप चलता था, अब ज्यादा सख्त निगरानी में रह सकता है। सेकेंडरी डिवाइस को चलाने के लिए प्राइमरी फोन का एक्टिव रहना जरूरी हो सकता है।

वाई-फाई टैबलेट यूजर्स की बढ़ी परेशानी
जो लोग बिना सिम वाले टैबलेट या सेकेंडरी फोन पर सिर्फ वाई-फाई से WhatsApp चलाते थे, उनके लिए यह बदलाव मुश्किल बन सकता है। अब उन्हें बार-बार प्राइमरी फोन से वेरिफिकेशन करना पड़ सकता है। इससे लगातार लॉगइन बनाए रखना कठिन हो सकता है। खासकर उन यूजर्स को परेशानी होगी जो अपना सिम अक्सर दूसरे फोन में इस्तेमाल करते हैं।

सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम
बताया जा रहा है कि यह कदम Meta और भारत के दूरसंचार विभाग की सुरक्षा पहल का हिस्सा है। पिछले साल ऑनलाइन ठगी के मामलों में भारी नुकसान दर्ज हुआ था। ऐसे में साइबर फ्रॉड रोकने के लिए यह सख्ती जरूरी मानी गई। यूजर्स को सलाह है कि जिस नंबर से WhatsApp चलाते हैं, वही सिम उसी फोन में रखें और ऐप को तुरंत अपडेट करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।