बंगाल में दीदी का साम्राज्य खत्म… खुद की सीट भी नहीं बचा पाईं ममता, भवानीपुर में सुवेंदु ने दी मात, बीजेपी ने 206 सीटें जीतकर रचा इतिहास

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। ममता बनर्जी अपनी सीट भवानीपुर से हार गईं और टीएमसी को भारी नुकसान हुआ। बीजेपी ने 206 सीट जीतकर पहली बार सरकार बनाने की तैयारी की है। सुवेंदु अधिकारी ने बड़ी जीत दर्ज कर राजनीतिक तस्वीर बदल दी है।

May 5, 2026 - 09:59
 0
बंगाल में दीदी का साम्राज्य खत्म… खुद की सीट भी नहीं बचा पाईं ममता, भवानीपुर में सुवेंदु ने दी मात, बीजेपी ने 206 सीटें जीतकर रचा इतिहास

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब 15 साल तक सत्ता में रहने वाली तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी न सिर्फ अपनी पार्टी को बचा नहीं पाईं, बल्कि अपनी सीट भी हार गईं। भवानीपुर, जिसे उनका मजबूत गढ़ माना जाता था, वहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने इस चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 206 सीटें जीत ली हैं और पहली बार बंगाल में सरकार बनाने जा रही है। इस जीत के साथ ही राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है।

भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार 
भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने 15,114 वोटों से हरा दिया। सुवेंदु को 73,917 वोट मिले, जबकि ममता को 58,812 वोट मिले। यह सीट ममता का मजबूत गढ़ मानी जाती थी, लेकिन इस बार यहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

काउंटिंग में कैसे पलटा खेल
शुरुआत में पोस्टल बैलेट और EVM की गिनती में ममता बनर्जी आगे चल रही थीं। 15वें राउंड तक उन्होंने बढ़त बनाए रखी। हालांकि दूसरे राउंड में वह करीब 2000 वोट से पीछे भी हुई थीं। लेकिन असली खेल 16वें राउंड से शुरू हुआ, जहां सुवेंदु अधिकारी आगे निकल गए। इसके बाद 17वें राउंड से उनका मार्जिन तेजी से बढ़ता गया और आखिर में उन्होंने बड़ी जीत हासिल की।

सुवेंदु अधिकारी का दावा हुआ सच
चुनाव से पहले ही सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि अंत में जीत उनकी ही होगी। उन्होंने कहा था कि शुरुआत में मुस्लिम इलाकों के वोट के कारण वह पीछे रहेंगे, लेकिन बाद में आगे निकल जाएंगे। उनका यह बयान पूरी तरह सच साबित हुआ।

बयान से बढ़ा विवाद
जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने हिंदुओं के वोट से जीत हासिल की है और मुस्लिमों ने उन्हें वोट नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह नंदीग्राम में सिर्फ हिंदुओं के लिए काम करेंगे, जिससे राजनीतिक विवाद भी बढ़ गया है।

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत
इस चुनाव में बीजेपी ने 206 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। पिछली बार उसे सिर्फ 77 सीटें मिली थीं। वहीं तृणमूल कांग्रेस 215 से घटकर सिर्फ 81 सीटों पर सिमट गई।

किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं
बीजेपी – 206
टीएमसी – 81
कांग्रेस – 2
AJUP – 2
CPI(M) – 1
AISF – 1

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।