गोलियां मुझे ईरान से युद्ध करने से नहीं रोक पाएंगी… वॉशिंगटन में हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान

Trump Shooting News: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस डिनर के दौरान हुई फायरिंग के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह हमला उन्हें ईरान के खिलाफ युद्ध से नहीं रोकेगा। हालांकि उन्होंने घटना का ईरान से संबंध कम बताया। हमलावर को पकड़ लिया गया है और जांच जारी है।

Apr 26, 2026 - 15:48
 0
गोलियां मुझे ईरान से युद्ध करने से नहीं रोक पाएंगी… वॉशिंगटन में हमले के बाद ट्रंप  का बड़ा बयान

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के एक होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर के दौरान हुई गोलीबारी के बाद बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना को लेकर कहा कि ऐसा हमला उन्हें ईरान के खिलाफ युद्ध से नहीं रोक पाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि इस घटना का ईरान से कोई सीधा संबंध होने की संभावना बहुत कम है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और हमले के मकसद को लेकर जांच तेज कर दी गई है।

ट्रंप बोले- हिंसा से नहीं डरेंगे हम
अमेरिका का राष्ट्रपति पद एक 'खतरनाक पेशा' है। हालांकि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि हम हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर में हुई गोलीबारी मुझे ईरान युद्ध से पीछे नहीं हटापाएगी। यह मुझे ईरान में युद्ध जीतने से नहीं रोक पाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस घटना का ईरान से जुड़ाव नहीं लगता, लेकिन जांच जारी है।

घटना कैसे हुई, ट्रंप ने बताया
ट्रंप ने बताया कि यह घटना बहुत तेजी से हुई और शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया कि क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें लगा कि शायद कोई ट्रे गिर गई है, लेकिन जब सुरक्षाकर्मी सक्रिय हुए तब स्थिति स्पष्ट हुई। इस अचानक हुई घटना ने सभी को चौंका दिया।

हमलावर को समय रहते काबू किया गया
ट्रंप के अनुसार, हमलावर को मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया गया था। वह अंदर प्रवेश नहीं कर पाया और उसे दूर ही रोक लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

सुरक्षा के तहत खाली कराया गया स्थल
ट्रंप ने कहा कि वह कार्यक्रम स्थल छोड़ना नहीं चाहते थे और वहीं रुककर लोगों को संदेश देना चाहते थे कि इस तरह के हमले से उनकी जीवनशैली नहीं बदलेगी। हालांकि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्थल खाली कराया गया। उन्होंने कहा कि कई लोग उनसे खुश नहीं होते, लेकिन वह अपने एजेंडे पर कायम रहेंगे।

आगे भी होंगे ऐसे कार्यक्रम
ट्रंप ने कहा कि जिन लोगों का प्रभाव ज्यादा होता है, वे अक्सर निशाने पर होते हैं। इसके बावजूद उन्होंने घोषणा की कि अगले 30 दिनों के भीतर फिर से ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि हिंसा के कारण सार्वजनिक कार्यक्रम बंद नहीं होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।