यूपी में पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं, पैनिक बायिंग से बढ़ी मांग

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों ने स्थिर आपूर्ति की पुष्टि करते हुए कहा है कि अफरा-तफरी में खरीदारी के कारण मांग में अस्थायी वृद्धि हुई थी।

Mar 28, 2026 - 13:36
 0
यूपी में पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं, पैनिक बायिंग से बढ़ी मांग

उत्तर प्रदेश में हाल ही में पेट्रोल, डीजल और LPG की कमी की खबरों के बीच अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। राज्य स्तर के कोऑर्डिनेटर संजय भंडारी ने बताया कि प्रदेश में किसी भी ईंधन की कमी नहीं है। 25 और 26 मार्च को केवल पैनिक बायिंग के कारण मांग अचानक बढ़ गई थी, जिससे बिक्री सामान्य से दोगुनी हो गई। हालांकि सप्लाई पूरी तरह सुचारू रही और तीनों ऑयल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

पैनिक बायिंग से बढ़ी मांग
संजय भंडारी ने बताया कि दो दिनों की घबराहट के कारण लोगों ने जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदा, जिससे मांग बढ़ गई। लेकिन सप्लाई चेन में कहीं भी रुकावट नहीं आई। उन्होंने कहा कि सिस्टम इतना मजबूत है कि जहां मांग बढ़ती है, वहां तुरंत टैंकर भेजकर जरूरत पूरी कर दी जाती है।

आंकड़ों में दिखी बढ़ोतरी
26 मार्च 2026 को ईंधन की सप्लाई में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पेट्रोल की सप्लाई 15 हजार किलोलीटर से बढ़कर 29 हजार किलोलीटर यानी करीब 2.9 करोड़ लीटर हो गई। वहीं डीजल की सप्लाई 28 हजार किलोलीटर से बढ़कर 51 हजार किलोलीटर यानी 5.01 करोड़ लीटर तक पहुंच गई।

लखनऊ में रिकॉर्ड बिक्री
लखनऊ में 26 मार्च को कुल 18,64,000 लीटर ईंधन की बिक्री हुई। इसमें 10,98,000 लीटर पेट्रोल और 7,66,000 लीटर डीजल शामिल रहा। यह बिक्री शहर के 269 पेट्रोल पंपों से हुई, जो सामान्य से काफी अधिक है।

LPG की मांग भी बढ़ी
एलपीजी की मांग में भी अचानक उछाल आया। 26 मार्च को 11.90 लाख सिलेंडर बुक हुए, जिनमें से 7.83 लाख की डिलीवरी कर दी गई। सामान्य दिनों में यह आंकड़ा 10 लाख बुकिंग और 7 लाख डिलीवरी का होता है।

किन जिलों में ज्यादा असर
लखनऊ, सीतापुर, बहराइच और गोंडा में दो दिनों तक ज्यादा दबाव देखा गया। वहीं गोरखपुर, महाराजगंज, बस्ती और अयोध्या में स्थिति अब सामान्य हो चुकी है। अधिकारियों का मानना है कि एक-दो दिन में पूरे प्रदेश में हालात सामान्य हो जाएंगे।

स्टॉक की स्थिति मजबूत
प्रदेश में 4.85 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता हैं। डिस्ट्रीब्यूटर के पास डेढ़ दिन और बॉटलिंग प्लांट पर 4 दिन का स्टॉक रहता है। पेट्रोल पंपों पर 4-5 दिन का स्टॉक मौजूद रहता है। कुल मिलाकर 15-18 दिन का रिजर्व उपलब्ध है, जबकि देश में 60 दिन का क्रूड ऑयल स्टॉक मौजूद है।

कंपनियां मिलकर संभाल रहीं सप्लाई
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम मिलकर सप्लाई बनाए हुए हैं। ऑटोमेशन सिस्टम से हर पेट्रोल पंप की निगरानी हो रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत अतिरिक्त सप्लाई भेजी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।