UP Board Result 2026 OUT… यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें सबसे पहले अपना परिणाम- Direct Link एक्टिव

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 आज घोषित कर दिया गया है। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। रिजल्ट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देखा जा सकता है। डिजीलॉकर से भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। परीक्षा 8000 केंद्रों पर आयोजित हुई थी और 53 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

Apr 23, 2026 - 14:53
Apr 23, 2026 - 15:02
 0
UP Board Result 2026 OUT… यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें सबसे पहले अपना परिणाम- Direct Link एक्टिव

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 23 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय से शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया। इस बार करीब 53,37,778 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। रिजल्ट जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों और अभिभावकों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। छात्र अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर दोनों माध्यमों से देख सकते हैं।

परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थी आयोजित
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चली थीं। यह परीक्षाएं पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग 8000 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। कक्षा 10 के लिए 27,61,696 और कक्षा 12 के लिए 25,76,082 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

कहां और कैसे देखें यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026
छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट लिंक DigiLocker (results.digilocker.gov.in) पर भी उपलब्ध है। वेबसाइट पर जाकर छात्र अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद UP Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना रोल नंबर, जिला और अन्य जानकारी भरें। सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

पिछले वर्षों का पास प्रतिशत और रिजल्ट ट्रेंड
पिछले साल कक्षा 10 का पास प्रतिशत 90.11% रहा था, जबकि कक्षा 12 का 81.15%। 2024 में यह क्रमश: 89.55% और 84.60% था। बोर्ड के अनुसार, पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं।

डिजीलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
छात्र results.digilocker.gov.in पर जाकर मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद Education सेक्शन में जाकर UP Board चुनें और अपनी क्लास की मार्कशीट डाउनलोड करें।

टॉपर्स और मेरिट लिस्ट भी हुई जारी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स और मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। हर साल की तरह इस बार भी स्टेट टॉपर्स की सूची घोषित की गई है, जिससे छात्रों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।