गर्मी में बालों की देखभाल जरूरी, अपनाएं आसान टिप्स और रखें बाल हेल्दी

धूप से होने वाले नुकसान, रूखेपन और उलझेपन से बालों को बचाने के लिए गर्मी के मौसम में बालों की देखभाल के कुछ आसान टिप्स अपनाएं। अपने बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखें।

Apr 9, 2026 - 09:01
 0
गर्मी में बालों की देखभाल जरूरी, अपनाएं आसान टिप्स और रखें बाल हेल्दी

गर्मी का मौसम आते ही लोग अपने खानपान और पहनावे में बदलाव करने लगते हैं, लेकिन अक्सर बालों की देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं। तेज धूप और सूरज की यूवी किरणें सिर्फ त्वचा ही नहीं बल्कि बालों को भी नुकसान पहुंचाती हैं। इससे बाल ड्राई, फ्रिजी और कमजोर हो जाते हैं, साथ ही टूटने और दोमुंहे होने की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि गर्मियों में बालों की सही देखभाल की जाए। कुछ आसान उपाय अपनाकर आप इस मौसम में भी अपने बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रख सकते हैं।

धूप से बालों को बचाना है सबसे जरूरी
गर्मी में बालों को सीधी धूप से बचाना बहुत जरूरी है। बाहर निकलते समय सिर को स्कार्फ से ढकना एक आसान उपाय है। इसके अलावा कैप या हैट पहनना भी फायदेमंद रहता है। छाता इस्तेमाल करने से बालों के साथ-साथ त्वचा भी सुरक्षित रहती है और टैनिंग से बचाव होता है।

बालों के लिए बनाएं प्रोटेक्टिव लेयर
धूप के नुकसान से बचाने के लिए बालों पर एक सुरक्षा परत बनाना जरूरी होता है। इसके लिए नारियल तेल, बादाम तेल या जैतून का तेल लगाया जा सकता है, लेकिन इससे बाल चिपचिपे दिख सकते हैं। ऐसे में बेहतर है कि आप अच्छा हेयर सीरम या एसपीएफ युक्त हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करें, जिससे बाल सुरक्षित और हल्के बने रहें।

ड्राईनेस से बचने के लिए करें डीप कंडीशनिंग
गर्मी में बाल जल्दी सूख जाते हैं, इसलिए डीप कंडीशनिंग करना जरूरी है। हर 15 से 20 दिन में घर पर हेयर स्पा किया जा सकता है। इसके लिए स्पा क्रीम बालों में लगाकर कुछ देर छोड़ दें, फिर गर्म तौलिया लपेटकर स्टीम दें और बाद में बाल धो लें। इससे बालों में नमी बनी रहती है।

हीटिंग टूल्स का कम करें इस्तेमाल
गर्मी में पहले से ही तापमान और नमी ज्यादा होती है, इसलिए ब्लो ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लिंग मशीन जैसे हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कम करना चाहिए। इससे बालों को अतिरिक्त नुकसान से बचाया जा सकता है।

हफ्ते में एक बार जरूर करें ऑयलिंग
कई लोग गर्मी में तेल लगाना बंद कर देते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। बालों को पोषण देने के लिए हफ्ते में एक बार शैंपू से पहले तेल लगाना जरूरी है। हल्की मसाज से बाल मुलायम और मजबूत बने रहते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।