रो-रोकर मांगी ससुर से माफी, फिर जाकर ससुराल वालों ने दी पनाह… रात होते ही दामाद ने कर दिया कांड, सब हो गएं हैरान

दामाद ने माफी मांगकर ससुराल में दोबारा जगह बनाई और फिर मूक-बधिर पत्नी व सास-ससुर को नशीला पदार्थ देकर करीब 2 करोड़ रुपये का सोना-चांदी लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Feb 26, 2026 - 13:23
 0
रो-रोकर मांगी ससुर से माफी, फिर जाकर ससुराल वालों ने दी पनाह… रात होते ही दामाद ने कर दिया कांड, सब हो गएं हैरान

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दामाद ने पहले अपनी गलतियों के लिए रो-रोकर ससुराल वालों से माफी मांगी और घर में दोबारा जगह बना ली, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसने ऐसा कदम उठाया जिसने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। आरोप है कि उसने अपनी मूक-बधिर पत्नी, सास और ससुर को खाने-पीने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और घर में रखे करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया। घटना के बाद परिवार सदमे में है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

माफी को बनाया हथियार, फिर रची बड़ी साजिश
जानकारी के मुताबिक आरोपी दामाद नवीन को उसके ससुर संतोष वर्मा ने अपनी इकलौती मूक-बधिर बेटी का सहारा समझकर घर में रखा था। लेकिन नवीन को नशे की लत थी, जिसके कारण करीब दो महीने पहले उसे घर से निकाल दिया गया था। इसके बावजूद उसे घर में रखी संपत्ति की पूरी जानकारी थी। करीब आठ दिन पहले वह गिड़गिड़ाते हुए वापस आया और माफी मांगकर दोबारा घर में जगह बना ली। परिवार ने भरोसा किया, लेकिन उसने उसी भरोसे का फायदा उठाया।

नशीला पदार्थ देकर परिवार को किया बेहोश, तिजोरी साफ
बताया गया कि 25 फरवरी, बुधवार की रात नवीन ने खाने या पीने की चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर अपनी पत्नी और सास-ससुर को खिला दिया। जब तीनों गहरी नींद में बेहोश हो गए, तब उसने घर की तिजोरियां खंगालनी शुरू कर दीं। आरोपी अपने साथ करीब आधा किलो सोना, जिसमें कंगन, चेन और 26 अंगूठियां शामिल थीं, और लगभग 40 किलो चांदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित संतोष वर्मा के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।

सुबह होश आया तो दामाद गायब, पुलिस जांच में जुटी
सुबह जब परिवार को होश आया तो नवीन घर से गायब था और कीमती सामान भी नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं। घटना के बाद पत्नी गहरे सदमे में है और उसे विश्वास नहीं हो रहा कि उसका पति ही उसके साथ ऐसा कर सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।