10वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप, घायल हालत में कुएं में फेंका, एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किए जाने और फिर उसे घायल हालत में कुएं में फेंक दिया गया, जिससे उसकी डूबने के कारण मौत हो गई।

Mar 13, 2026 - 16:24
 0
10वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप, घायल हालत में कुएं में फेंका, एक आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किए जाने और फिर उसे घायल हालत में कुएं में फेंक देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुएं में पानी होने के कारण छात्रा की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पांच लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप
जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि गांव के पांच युवकों ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। बताया गया कि आरोपियों ने पहले छात्रा को पकड़कर जबरन एक बाथरूम में ले गए। इसके बाद वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। घटना के बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़ने के बजाय पास के एक कुएं में फेंककर फरार हो गए।

कुएं में डूबने से हुई छात्रा की मौत
परिजनों का कहना है कि जब छात्रा को कुएं में फेंका गया, तब वह गंभीर रूप से घायल थी। कुएं में पानी भरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी और डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक छात्रा अपनी मां और दो बहनों के साथ गांव में रहती थी। उसके पिता काम के सिलसिले में किसी दूसरे राज्य में रहते हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल बन गया है।

घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश
घटना की खबर फैलते ही इलाके के लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इस घटना के विरोध में हंगामा भी किया। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के हिरासत में एक आरोपी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।