संभल की महिला का पाकिस्तान कनेक्शन… ATS की जांच तेज, मोबाइल से मिले संवेदनशील लोकेशन और फोटो

संभल की एक महिला को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में एटीएस और पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला के मोबाइल से दिल्ली-एनसीआर के संवेदनशील इलाकों की फोटो और लोकेशन मिलने की बात सामने आई है।

Mar 16, 2026 - 12:54
 0
संभल की महिला  का पाकिस्तान कनेक्शन…  ATS की जांच तेज, मोबाइल से मिले संवेदनशील लोकेशन और फोटो

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से पाकिस्तान कनेक्शन से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एटीएस और गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला को हिरासत में लिया गया है। महिला पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि उसके मोबाइल फोन से दिल्ली-एनसीआर के डिफेंस से जुड़े संवेदनशील इलाकों की लोकेशन, फोटो और वीडियो मिलने के बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है और उसके मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है।

दो साल से गाजियाबाद में रह रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक संभल के नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय इलाके की रहने वाली महक उर्फ शाने इरम, पत्नी मोहम्मद फैजान को पुलिस टीम ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि वह एक संगठित नेटवर्क के संपर्क में थी और संवेदनशील जानकारी साझा करने में शामिल हो सकती है। बताया जा रहा है कि इरम पिछले करीब दो साल से अपने पति फैजान के साथ गाजियाबाद के मसूरी इलाके में रह रही थी। उसका पति ट्रक ड्राइवर है और दोनों की शादी 9 मई 2024 को हुई थी। महिला मूल रूप से एंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर सिसौना की रहने वाली बताई जा रही है। दंपति का करीब नौ माह का एक बेटा भी है। फिलहाल पुलिस उसे पूछताछ के लिए गाजियाबाद ले गई है।

सास ने बताई पुलिस कार्रवाई की पूरी बात
महिला की सास के अनुसार पुलिस टीम ने घर में कोई हंगामा नहीं किया। उन्होंने बताया कि जिस समय घर के लोग नमाज पढ़ रहे थे, उसी दौरान पुलिस वहां पहुंची थी। सास ने कहा कि नमाज खत्म होने के बाद पुलिस घर में आई। उनकी बड़ी बहू ने पुलिस से पूछा कि आप हमारे घर कैसे आ गए, हमारे रोजे चल रहे हैं और बे-पर्दगी हो गई। इस पर पुलिस ने कहा कि आप परेशान न हों, हम सिर्फ जांच के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि उस समय उनका बेटा फैजान भी नमाज पढ़कर घर आया था। पुलिस टीम ने उससे मोबाइल लिया और महिला को बुलाने को कहा। सास का कहना है कि अगर उसकी कोई गलती होती तो वह वापस घर क्यों आती। इसके बाद पुलिस ने उससे कुछ पूछताछ की और अपने साथ ले गई।

खुफिया इनपुट के आधार पर हुई बड़ी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शनिवार को गाजियाबाद के कौशांबी थाना पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर भोवापुर टी-पॉइंट के पास से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर एक महिला को आनंद विहार बॉर्डर के पास से पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी फोन और चैट के जरिए संवेदनशील स्थानों की फोटो और वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजते थे और इसके बदले पैसे लेते थे। पुलिस ने इन छह आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

मोबाइल से मिले अहम सबूत
पुलिस के अनुसार संभल से हिरासत में ली गई महिला भी इसी गैंग से जुड़ी बताई जा रही है। उसके मोबाइल फोन से दिल्ली-एनसीआर के डिफेंस से जुड़े संवेदनशील स्थानों की लोकेशन, फोटो और वीडियो मिले हैं। इसके अलावा विदेशी नंबरों पर चैटिंग के सबूत भी सामने आए हैं। फिलहाल यूपी एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।