मैदान में मैच, घर में मातम… टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रिंकू सिंह के पिता का निधन, क्या बीच में छोड़ेंगे टूर्नामेंट?

चेन्नई में टीम के साथ जुड़े रिंकू सिंह को अचानक पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली। अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

Feb 27, 2026 - 09:53
 0
मैदान में मैच, घर में मातम… टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रिंकू सिंह के पिता का निधन, क्या बीच में छोड़ेंगे टूर्नामेंट?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। इस दुखद खबर से क्रिकेट जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ही अपने पिता से मिलने आए थे और बाद में टीम के साथ दोबारा जुड़ गए थे।

चेन्नई से तुरंत घर लौटे थे रिंकू
रिंकू सिंह 23 फरवरी को टीम के साथ चेन्नई पहुंचे थे। वहीं पहुंचने के बाद उन्हें अपने पिता की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली। खबर मिलते ही वह तुरंत चेन्नई से अपने घर के लिए रवाना हो गए। उनके पिता को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह मैकेनिकल वेंटीलेटर पर थे और उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। पिता से मुलाकात करने के बाद रिंकू सिंह ने टीम के साथ फिर से जुड़ने का फैसला लिया। उनके इस फैसले की हर तरफ सराहना हुई। वह जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले टीम के साथ वापस जुड़ गए थे। हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी और वह एक्स्ट्रा फील्डर के रूप में मैदान पर उतरे थे। अब इस दुखद घटना के बाद माना जा रहा है कि वह टूर्नामेंट बीच में छोड़कर घर लौट सकते हैं। फिलहाल उनके आगे खेलने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

आर्थिक तंगी के बीच बेटे के सपनों को दिया सहारा
रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक गैस एजेंसी में घर-घर जाकर कुकिंग गैस सिलेंडर पहुंचाते थे। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपने बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। खास बात यह रही कि रिंकू की सफलता के बाद भी उन्होंने अपना काम नहीं छोड़ा। आज रिंकू सिंह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके पिता का संघर्ष और समर्थन बड़ी भूमिका निभाता है। उनके निधन से परिवार पर गहरा दुख छा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।