‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद भी रणवीर सिंह ने लिया ब्रेक, परिवार को दे रहे समय
धुरंधर 2 की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म प्रलय का काम रोक दिया है और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, जबकि दीपिका पादुकोण शूटिंग जारी रखे हुए हैं।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और 1750 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है। इससे पहले इसकी पहली फिल्म भी 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी थी। ऐसे में फैंस को रणवीर की अगली फिल्म का इंतजार है। लेकिन इसी बीच खबर आई है कि रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ को फिलहाल होल्ड पर रख दिया है और अपनी निजी जिंदगी को प्राथमिकता दे रहे हैं।
धुरंधर की सफलता और करियर में बदलाव
रणवीर सिंह के लिए ‘धुरंधर’ किसी बड़े तोहफे से कम नहीं मानी जा रही है। यह फिल्म उस समय आई जब उन्हें एक बड़े कमबैक की जरूरत थी। फिल्म की सफलता ने उनके करियर को नई दिशा दी है। हालांकि, इस सफलता के बाद भी उन्होंने तुरंत नया प्रोजेक्ट शुरू करने की बजाय थोड़ा ब्रेक लेने का फैसला किया है।
परिवार को दे रहे समय
दरअसल, रणवीर सिंह जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी दीपिका पादुकोन ने कुछ समय पहले ही इसकी घोषणा की थी। इस समय दीपिका अपनी फिल्म King की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में रणवीर सिंह ने परिवार की जिम्मेदारी संभालने का फैसला किया है और अपनी बेटी दुआ के साथ समय बिता रहे हैं।
दीपिका के प्रोजेक्ट्स में व्यस्तता
दीपिका पादुकोण इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। वहशाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसकी शूटिंग साउथ अफ्रीका में भी हुई है। इसके अलावा वह अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ में भी नजर आने वाली हैं। इन व्यस्तताओं के चलते रणवीर ने घर की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है।
अगली फिल्म ‘प्रलय’ पर अपडेट
सूत्रों के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म ‘प्रलय’ को पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है। यह फिल्म जुलाई और अगस्त में फ्लोर पर आ सकती है। इस फिल्म में उनके साथ कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी और इसका निर्देशन हंसल मेहता के बेटे कर रहे हैं।
काम और परिवार के बीच संतुलन
खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ की शूटिंग के दौरान भी समय निकालकर घर लौट जाते थे, ताकि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ समय बिता सकें। अब उन्होंने लाइमलाइट से थोड़ी दूरी बनाकर परिवार को प्राथमिकता देने का फैसला किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
