मैं निर्दोष हूं, आरोप राजनीति से प्रेरित… अमित शाह टिप्पणी केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को अगली सुनवाई

राहुल गांधी सुल्तानपुर जिला अदालत में अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में पेश हुए और सीआरपीसी 313 के तहत बयान दर्ज कराया। कोर्ट ने अगली सुनवाई 9 मार्च तय की है, जिसके बाद वह लखनऊ होते हुए दिल्ली रवाना हो गए।

Feb 20, 2026 - 11:01
 0
मैं निर्दोष हूं, आरोप राजनीति से प्रेरित… अमित शाह टिप्पणी केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को अगली सुनवाई

राहुल गांधी शुक्रवार को भारी सुरक्षा के बीच सुल्तानपुर जिला अदालत पहुंचे, जहां उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराया। यह बयान सीआरपीसी की धारा 313 के तहत दर्ज किया गया। कोर्ट में करीब आधे घंटे की कार्यवाही चली, जिसके बाद अगली सुनवाई की तारीख 9 मार्च तय की गई। बयान दर्ज कराने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सुबह 11 बजे पहुंचे कोर्ट, आधे घंटे चली कार्यवाही
राहुल गांधी सुबह करीब 11 बजे कोर्ट पहुंचे और वहां लगभग आधे घंटे तक रहे। उनके वकील काशी प्रसाद शुक्ला के अनुसार राहुल ने कोर्ट में कहा कि यह मामला पूरी तरह निराधार है और राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोपों को खारिज किया। कोर्ट ने साक्ष्य पेश करने के लिए 9 मार्च तक का समय दिया है।

पहले भी तय थी तारीख, जनवरी में नहीं हो सके थे पेश
इससे पहले राहुल गांधी 19 जनवरी को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई के दौरान पेश नहीं हो सके थे। इसके बाद अदालत ने अगली तारीख 20 फरवरी तय की थी। शुक्रवार को वह तय कार्यक्रम के अनुसार पेश हुए और बयान दर्ज कराया।

2018 के बयान से जुड़ा है मानहानि केस
यह मामला अक्टूबर 2018 का है, जब हनुमानगंज क्षेत्र के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया कि अगस्त 2018 में कर्नाटक में एक चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उस समय अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। शिकायतकर्ता ने राहुल के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ईमानदार राजनीति की बात करती है, जबकि पार्टी का नेतृत्व एक हत्या के मामले के आरोपी के हाथ में है। हालांकि फरवरी 2024 में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को इस मामले में जमानत दे दी थी।

लखनऊ होते हुए दिल्ली लौटेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां से वह सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी भी उनके साथ मौजूद रहे। पार्टी नेता अखिलेश प्रताप सिंह के अनुसार राहुल गांधी सुल्तानपुर में पेशी के बाद लखनऊ लौटेंगे और फिर दिल्ली वापस जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।