प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन प्रयागराज… 50 हजार का इनामी अब्दुल्ला गिरफ्तार, पहचान छिपाकर रह रहा था गौहत्या का आरोपी

Uttar Pradesh News: प्रतापगढ़ में गौहत्या मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल्ला को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया। वह तीन महीने से फरार था और उस पर 50 हजार का इनाम था। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल किया। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

Apr 27, 2026 - 15:39
 0
प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन प्रयागराज… 50 हजार का इनामी अब्दुल्ला गिरफ्तार, पहचान छिपाकर रह रहा था गौहत्या का आरोपी

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गौहत्या के एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पिछले तीन महीनों से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार पुलिस ने उसे प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

प्रयागराज से हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, आरोपी को प्रयागराज के कर्नलगंज इलाके में आनंद हॉस्पिटल के सामने हवाई जहाज चौराहे के पास एक पान की दुकान से गिरफ्तार किया गया। वह यहां छिपकर रह रहा था और अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था।

कई गंभीर मामलों में वांछित था आरोपी
पुलिस अधिकारी विनोद तिवारी के मुताबिक, अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला एक अन्तरजनपदीय अपराधी है। उसके खिलाफ प्रतापगढ़ में गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी।

तीन महीने पहले हुआ था गौहत्या का मामला
आपको बता दें कि यह मामला करीब तीन महीने पहले देल्हूपुर थाना क्षेत्र के बरसंडा गांव का है। यहां जगदीश सिंह और आशीष सिंह के घर के बाहर बंधी दो गायों को रात में चोरी कर लिया गया था। बाद में अम्मा पुल के पास नदी किनारे गायों के अवशेष मिले, जिससे गौहत्या की पुष्टि हुई थी।

आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गायों की चोरी की और उनका वध किया। उसने बताया कि गायों के सिर नदी में फेंक दिए गए थे, जबकि बाकी हिस्से मांस बेचने के लिए ले जाए गए।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसके साथियों की तलाश अभी जारी है। वहीं टीम लगातार दबिश दे रही है ताकि इस पूरे गिरोह को पकड़ा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।