शरीर में ऑक्सीजन की कमी खतरनाक, जानें लक्षण और इसे बढ़ाने के आसान उपाय
सामान्य ऑक्सीजन स्तर, कम ऑक्सीजन के लक्षण और घर पर ऑक्सीजन स्तर को बेहतर बनाने के आसान प्राकृतिक तरीकों के बारे में जानें।
शरीर में सही मात्रा में ऑक्सीजन होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे हमारी कोशिकाएं, टिशूज और सभी अंग सही तरीके से काम कर पाते हैं। अगर शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाए, तो इसे हाइपोक्सिमिया कहा जाता है। ऐसी स्थिति में सांस लेने में परेशानी, थकान और चक्कर जैसी दिक्कतें महसूस होती हैं। लंबे समय तक ऑक्सीजन की कमी रहने पर शरीर के अंगों को नुकसान भी हो सकता है, इसलिए समय रहते इस पर ध्यान देना जरूरी है।
कितना होना चाहिए ऑक्सीजन लेवल
हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर पूरे शरीर तक पहुंचाती हैं। सामान्य तौर पर ऑक्सीजन लेवल (SpO₂) 95% से 100% के बीच होना चाहिए। अगर यह स्तर 90% से नीचे चला जाए, तो इसे ठीक नहीं माना जाता और यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।
ऑक्सीजन की कमी के कारण
ऑक्सीजन की कमी कई कारणों से हो सकती है। इसमें फेफड़ों की बीमारियां जैसे अस्थमा, सीओपीडी और निमोनिया शामिल हैं। इसके अलावा ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में ऑक्सीजन कम होना, शरीर में खून या पोषण की कमी, एंग्जाइटी, डिप्रेशन और सांस से जुड़े संक्रमण भी इसके कारण हो सकते हैं।
किन लक्षणों से पहचानें समस्या
अगर शरीर में ऑक्सीजन कम हो रही है तो कुछ सामान्य लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें सांस लेने में कठिनाई, तेज सांस चलना, चक्कर आना, भ्रम की स्थिति, होंठ या उंगलियों का नीला पड़ना, तेज दिल की धड़कन और लगातार थकान शामिल हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
ऑक्सीजन बढ़ाने के आसान उपाय
ऑक्सीजन की कमी महसूस होने पर सबसे पहले खुली जगह पर जाकर गहरी सांस लें। आराम से बैठकर या लेटकर नाक से गहरी सांस लें और होंठ सिकोड़कर धीरे-धीरे सांस छोड़ें। यह प्रक्रिया करीब 10 मिनट तक करें, इससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा भरपूर पानी पीना भी जरूरी है। दिन में 8-10 गिलास पानी पीने से फेफड़ों में जमा बलगम ढीला होता है और सांस लेना आसान हो जाता है। हल्की वॉक, स्ट्रेचिंग या योग करने से भी ऑक्सीजन लेवल बेहतर होता है। खानपान में आयरन से भरपूर चीजें जैसे पालक, दालें और रेड मीट शामिल करें। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बेरीज, नट्स और डार्क चॉकलेट भी फायदेमंद होते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
