OnePlus 15R खरीदने का है प्लान? जल्द बढ़ सकती हैं कीमतें, जानिए नया अपडेट

भारत में OnePlus 15R की कीमत जल्द ही बढ़ सकती है। संभावित नई कीमत, लॉन्च कीमत और पूरी जानकारी हिंदी में जानें।

Feb 25, 2026 - 11:26
 0
OnePlus 15R खरीदने का है प्लान? जल्द बढ़ सकती हैं कीमतें, जानिए नया अपडेट

भारत में दिसंबर 2025 में लॉन्च हुआ वनप्लस 15R कंपनी का लेटेस्ट परफॉर्मेंस फोक्स्ड स्मार्टफोन माना गया था। इसे फ्लैगशिप लाइनअप के बैनर तले 50,000 रुपये से कम कीमत की रेंज में उतारा गया था। लॉन्च के समय इस फोन को मिड-बजट फ्लैगशिप के तौर पर पेश किया गया था। लेकिन अब बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। हाल ही में IQOO 15R भी लगभग इसी कीमत पर लॉन्च हुआ है। ऐसे में खबरें हैं कि वनप्लस अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए 15R की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकता है।

कीमत बढ़ने का दावा
टिप्सटर अभिषेक यादव ने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया है कि वनप्लस 15R की कीमतों में जल्द बदलाव देखने को मिलेगा। उनके मुताबिक 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़कर 51,999 रुपये हो सकती है। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 56,999 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं। एक अन्य टिप्सटर ने भी इसी तरह का दावा किया है। उनके अनुसार कीमत में करीब 3,000 से 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी संभव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले महीने की शुरुआत में ही नई कीमतें लागू की जा सकती हैं। हालांकि कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

लॉन्च के समय क्या थी कीमत?
जानकारी के अनुसार, वनप्लस 15R को भारत में 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये रखी गई थी। इसके अलावा Axis और HDFC बैंक कार्ड पर ऑफर्स भी दिए गए थे। इन ऑफर्स के बाद 256GB वेरिएंट की इफेक्टिव कीमत 44,999 रुपये और 512GB वेरिएंट की 47,999 रुपये तक हो जाती थी। अगर कीमतों में वाकई बढ़ोतरी होती है, तो यह फोन पहले से महंगा हो जाएगा। ऐसे में जो ग्राहक इसे खरीदने की योजना बना रहे हैं, वे नई कीमत लागू होने से पहले फैसला कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।