नोएडा की बिजली मीटर फैक्ट्री में भीषण आग… अंदर काम कर रहे थे 250 कर्मचारी, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे

नोएडा के सेक्टर-4 स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना के समय अंदर 250 कर्मचारी मौजूद थे। हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Mar 12, 2026 - 13:50
 0
नोएडा की बिजली मीटर फैक्ट्री में भीषण आग… अंदर काम कर रहे थे 250 कर्मचारी, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से गुरुवार सुबह एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई। यहां सेक्टर-4 में स्थित एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। आग इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों को एहतियातन खाली कराया गया। बताया जा रहा है कि जब आग लगी उस समय फैक्ट्री के अंदर करीब 250 कर्मचारी काम कर रहे थे। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश जारी है।

बिजली मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग
पुलिस के अनुसार सेक्टर-4 में स्थित कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड नाम की कंपनी में बिजली मीटर बनाने का काम किया जाता है। गुरुवार सुबह अचानक फैक्ट्री के अंदर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर में धुआं फैल गया। फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारियों में घबराहट फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका था। मौके पर थाना फेस-1 की पुलिस टीम भी पहुंच गई और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाकों को खाली कराया गया।

250 कर्मचारी थे अंदर, कई लोग झुलसे
गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि आग लगने के समय फैक्ट्री के अंदर करीब 250 लोग मौजूद थे। अचानक आग लगने से वहां चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग आग से झुलस गए हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।