मेरा पति मेरे सामने अपनी सगी बहन के साथ बनाता है संबध… जनसुनवाई में फूट-फूटकर रोई महिला, सुनकर दंग रह गए अधिकारी

भोपाल में राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े कई चौंकाने वाले मामले सामने आए, जिन पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Mar 13, 2026 - 09:23
Mar 14, 2026 - 15:38
 0
मेरा पति मेरे सामने अपनी सगी बहन के साथ बनाता है संबध… जनसुनवाई में फूट-फूटकर रोई महिला, सुनकर दंग रह गए अधिकारी

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए। यह कार्यक्रम महारानी लक्ष्मीबाई यानी एमएलबी कॉलेज में आयोजित किया गया था। जनसुनवाई में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर मौजूद रहीं। इस दौरान महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े कई गंभीर मामलों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में भोपाल के कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर भी उपस्थित थे। लंबित शिकायतों और कार्रवाई में देरी को लेकर आयोग की अध्यक्ष ने अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। जनसुनवाई में आए कुछ मामलों ने वहां मौजूद अधिकारियों और लोगों को भी हैरान कर दिया।

महिला ने लगाया पति और उसकी बहन पर गंभीर आरोप
जनसुनवाई के दौरान सबसे चौंकाने वाला मामला एक विवाहिता महिला ने सामने रखा। महिला ने रोते हुए आरोप लगाया कि उसका पति उसकी मौजूदगी में अपनी ही सगी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाता है। पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसे प्रताड़ित किया गया। महिला का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत कई बार पुलिस से की, लेकिन उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। पीड़िता ने बताया कि वह कई बार थाने गई और अपने सास-ससुर को भी यह बात बताई, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। उसने आरोप लगाया कि पुलिस उसे बार-बार थाने से भगा देती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने पुलिस को तुरंत एफआईआर दर्ज करने और जांच शुरू करने के सख्त निर्देश दिए।

राज्य महिला आयोग में लंबित हजारों शिकायतें
कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक स्थिति पर भी चर्चा हुई। जानकारी सामने आई कि राज्य महिला आयोग में कई पद खाली हैं, जिसके कारण 30 हजार से अधिक शिकायतें लंबित पड़ी हुई हैं। इन शिकायतों पर लंबे समय से कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जब इस विषय में विजया रहाटकर से सवाल किया गया तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस समस्या का जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी, ताकि महिलाओं की शिकायतों का समय पर निपटारा हो सके।

आयोग की पहल से जुड़ा एक टूटा परिवार
जहां एक ओर गंभीर आरोपों से जुड़े मामले सामने आए, वहीं जनसुनवाई में एक सकारात्मक पहल भी देखने को मिली। दो महीने से अलग रह रहे एक पति-पत्नी की आयोग की ओर से काउंसलिंग कराई गई। दोनों के बीच बच्चों को लेकर विवाद चल रहा था। बातचीत और समझाइश के बाद दोनों ने आपसी सहमति से फिर से साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद आयोग की अध्यक्ष ने मंच पर ही दोनों को एक पौधा भेंट कर नई शुरुआत की शुभकामनाएं दीं।

पीछा करने की शिकायत पर भी दिया कार्रवाई का निर्देश
जनसुनवाई में शाहपुरा इलाके की एक महिला ने भी अपनी परेशानी बताई। उसने कहा कि एक युवक पिछले एक साल से उसका लगातार पीछा कर रहा है, जिससे उसका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। महिला का आरोप था कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर आयोग की अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद पुलिस कमिश्नर को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।