मातृ दिवस पर अमर पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल
अमर पब्लिक स्कूल ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्यों, भाषणों और मनोरंजक गतिविधियों के साथ मातृ दिवस मनाया। विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।
मातृ दिवस के अवसर पर शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान अमर पब्लिक स्कूल में शनिवार 9 मई 2026 को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति प्रेम, सम्मान और भावनाओं को बेहद खूबसूरती से व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती आशा पांडे मौजूद रहीं। स्कूल प्रशासन द्वारा सभी माताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने अभिभावकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों तक ने भाग लेकर मातृ दिवस को खास बना दिया।
बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती आशा पांडे ने कहा कि मां बच्चों के जीवन की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कहा कि मां हर परिस्थिति में अपने बच्चों का साथ देती है और उन्हें सही रास्ता दिखाती है। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 की छात्रा नेहा ने किया। कक्षा 4, 5, 6, 8 और 9 के विद्यार्थियों ने “तेरी उंगली पकड़ के चला” गीत पर सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति में हनु गुप्ता, आकृति मौर्या, अयलिन शर्मा, भावेश, विशेष पांडे, आकाश पटेल, सिद्धार्थ, आराध्या, अभ्युदय और काव्या ने हिस्सा लिया। वहीं कक्षा 8 की छात्रा अंशी तिवारी ने मातृ दिवस पर प्रभावशाली भाषण देकर उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।
नन्हे बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
नर्सरी और एलकेजी के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान विराज पांडे, प्रगति, सुनैना, आर्यन, दिव्या, मन्नत, भूमि, श्रुति, शिवांश, मोहम्मद अरहान और सुनेक्षा सहित कई बच्चों ने भाग लिया। यूकेजी के विद्यार्थियों ने “जन्म-जन्म मेरी मां” गीत पर आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों ने “इतनी सी हंसी” गीत पर शानदार नृत्य कर सभी का दिल जीत लिया।
माताओं के लिए भी हुए विशेष कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान माताओं के मनोरंजन के लिए फन गेम और राउंड गेम भी आयोजित किए गए, जिसमें माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आकांक्षा त्रिपाठी ने केक काटकर माताओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि भगवान हर जगह मौजूद नहीं रह सकते थे, इसलिए उन्होंने मां को बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत शिक्षक संजय गुप्ता, कला शिक्षिका श्रद्धा तिवारी तथा शिक्षिकाओं मधु, करिश्मा, जागृति, आशा और सविता का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रधानाचार्या ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
(रिपोर्टः अनूप कुमार अयोध्या)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
