शादी से पहले दूल्हा गायब, दो भाइयों ने भी किया इनकार… तीसरे से कराई शादी, फिर विदाई में सामने आया नया ड्रामा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शादी का हैरान करने वाला मामला सामने आया। पहले दूल्हा गायब हुआ, फिर चार भाइयों में से बदलते हुए शादी कराई गई। लेकिन फेरे के बाद दूल्हा और बाराती फरार हो गए। दुल्हन अब मायके में है और परिवार न्याय के लिए भटक रहा है।

Apr 22, 2026 - 12:35
 0
शादी से पहले दूल्हा गायब, दो भाइयों ने भी किया इनकार… तीसरे से कराई शादी, फिर विदाई में सामने आया नया ड्रामा

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले से एक ऐसी शादी की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है। यहां एक पिता को अपनी इज्जत बचाने के लिए अपने चार बेटों को एक-एक कर दूल्हा बनाना पड़ा। पहले तय दूल्हा अचानक शादी से ठीक पहले गायब हो गया, जिसके बाद पूरा मामला और उलझ गया। परिवार की बदनामी के डर से पिता ने लगातार बेटों को आगे किया, लेकिन हर बार कोई न कोई समस्या सामने आती गई।

शादी से पहले बदलता रहा दूल्हा, बढ़ती गई परेशानी
यह मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। एक युवती की शादी कछवा थाना क्षेत्र के युवक से तय हुई थी। शादी की तारीख 20 अप्रैल 2026 रखी गई थी। लेकिन शादी से तीन दिन पहले दूल्हा अचानक लापता हो गया। इसके बाद पिता ने दूसरे बेटे से शादी की बात की, लेकिन वह बीमार पड़ गया। तीसरे बेटे ने शादी करने से साफ मना कर दिया।

पुलिस दबाव में चौथे बेटे से हुई शादी
मामला बढ़ता देख परिवार पुलिस के दबाव में आ गया। बदनामी और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए चौथे और सबसे छोटे बेटे को दूल्हा बनने के लिए तैयार किया गया। 20 अप्रैल को धूमधाम से बारात लड़की के घर पहुंची और रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई। परिवार को लगा कि अब सब ठीक हो गया है और बेटी का घर बस जाएगा।

सुबह होते ही टूटा भरोसा, दूल्हा-बाराती फरार
अगली सुबह जब विदाई की तैयारी चल रही थी, तब बड़ा झटका लगा। दूल्हा, उसके पिता और सभी बाराती रात के अंधेरे में ही गायब हो चुके थे। लड़की पक्ष हैरान रह गया और तुरंत संपर्क करने की कोशिश की।

अजीब शर्त और न्याय की मांग
जब लड़की के पिता ने दूल्हे के पिता से बात की तो उसने अजीब शर्त रख दी कि जब तक पहला दूल्हा वापस नहीं आता, तब तक विदाई नहीं होगी। इस घटना के बाद दुल्हन अभी भी अपने मायके में है और परिवार न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। पुलिस की ओर से फिलहाल कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।