बिहार के मौलाना का विवादित बयान, CM योगी की मां को लेकर मंच से कही आपत्तिजनक बात

बिहार में एक धार्मिक सभा के दौरान मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर दिए गए विवादित बयान का वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Mar 7, 2026 - 17:07
 0
बिहार के मौलाना का विवादित बयान, CM योगी की मां को लेकर मंच से कही आपत्तिजनक बात

बिहार में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दिए गए एक बयान ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। बिहार के एक मौलाना अब्दुल्ला सलीम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह बयान रमजान के पवित्र महीने के दौरान आयोजित एक मजहबी जलसे में दिया गया था। वीडियो सामने आने के बाद कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस मामले को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों जगहों पर चर्चा तेज हो गई है और मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

धार्मिक मंच से दिया गया विवादित बयान
वायरल वीडियो के अनुसार मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने अपने भाषण के दौरान उत्तर प्रदेश में गौकशी के खिलाफ लागू सख्त कानूनों की आलोचना की। इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वृद्ध माता के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। मौलाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसा कानून बना दिया गया है कि अगर किसी के पास मुख्यमंत्री की मां का मांस भी मिल जाए तो पुलिस उसका एनकाउंटर कर देती है या उसके पैरों में गोली मार देती है। इस तरह की टिप्पणी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

कई बार दोहराए विवादित शब्द
मौलाना अब्दुल्ला सलीम बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली मुस्लिम धर्मगुरुओं में गिने जाते हैं। अपने भाषण के दौरान उन्होंने ‘योगी की अम्मा का गोश्त खाकर दिखाओ’ जैसे विवादित वाक्य कई बार दोहराए। उनके इस बयान को कई लोग भड़काऊ और उकसाने वाला बता रहे हैं। भाषण के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर किसी के पास 250 ग्राम मांस भी मिल जाए तो प्रशासन उसे अपराधी मानकर सख्त कार्रवाई करता है।

बढ़ा राजनीतिक और सामाजिक आक्रोश
इस बयान के सामने आने के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हिंदू संगठनों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मौलाना के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि किसी धार्मिक मंच से किसी मुख्यमंत्री की मां के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद गलत है।

कार्रवाई की मांग और पुलिस की नजर
कई लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री की मां का राजनीति से कोई संबंध नहीं है और उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना न केवल अनुचित है बल्कि समाज में नफरत फैलाने जैसा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा संज्ञान लेने और भड़काऊ भाषण के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।