182 दिन बाद जागेगा मंगल… 2 मई से मेष, वृश्चिक, तुला राशि वालों की किस्मत करेगी बड़ा धमाका

2 मई 2026 को मंगल ग्रह का दहन समाप्त होकर उदय होगा, जिससे जीवन में नई ऊर्जा आएगी। मेष, वृश्चिक और तुला राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। अधिकमास में हनुमान साधना करने से शुभ फल और बढ़ सकते हैं। यह समय करियर, स्वास्थ्य और धन के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

Apr 23, 2026 - 09:58
 0
182 दिन बाद जागेगा मंगल… 2 मई से मेष, वृश्चिक, तुला राशि वालों की किस्मत करेगी बड़ा धमाका

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल और स्थिति का असर सीधे इंसान के जीवन पर पड़ता है। 2 मई 2026 का दिन खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन मंगल ग्रह का दहन समाप्त होकर उनका उदय होगा। करीब 182 दिनों तक अस्त रहने के बाद मंगल फिर से अपनी पूरी शक्ति के साथ सक्रिय होंगे। इसका असर करियर, स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और आर्थिक जीवन पर देखने को मिलेगा। मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम और भूमि का कारक माना जाता है, इसलिए इनके उदय से जीवन में रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं और नई ऊर्जा का संचार होगा।

क्या होता है मंगल का दहन और उदय?
जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत करीब चला जाता है, तो उसकी शक्ति कमजोर हो जाती है। इस स्थिति को दहन या अस्त होना कहा जाता है। इस दौरान ग्रह अपने पूरे प्रभाव नहीं दे पाता। वहीं जब ग्रह सूर्य से दूर होकर फिर से दिखाई देने लगता है, तो इसे उदय कहा जाता है। उदय होने पर ग्रह की शक्ति फिर से सक्रिय हो जाती है।
 ज्योतिष के अनुसार, 2 मई 2026 को सुबह 4:30 बजे मंगल का दहन खत्म होगा और वे उदित होंगे। इससे आत्मविश्वास, ऊर्जा और कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
मेष राशि के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा, क्योंकि मंगल इनके स्वामी हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर में नए मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए भी यह बदलाव फायदेमंद रहेगा। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। तुला राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक स्थिरता लेकर आएगा। परिवार में चल रहा तनाव कम होगा और जीवन में खुशहाली लौटेगी।

अधिकमास में हनुमान साधना का विशेष महत्व
साल 2026 में अधिकमास का संयोग इस घटना को और खास बना रहा है। मंगल के अधिष्ठाता देव हनुमान जी माने जाते हैं, इसलिए इस समय उनकी पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि अधिकमास में हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करने से मंगल के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।