लखनऊ के काकोरी में महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
लखनऊ के काकोरी में एक महिला मृत पाई गई, उसके हाथ बंधे हुए थे। पुलिस को हत्या का संदेह है और वह सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में एक महिला की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह शव मदारपुर-पुरैना मार्ग के किनारे पड़ा मिला, जिसे सुबह राहगीरों ने देखा। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को जानकारी दी गई। महिला के हाथ बंधे हुए थे और उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।
सड़क किनारे मिला खून से सना शव
घटना काकोरी क्षेत्र के मदारपुर-पुरैना मार्ग की है, जहां सुबह लोगों की नजर सड़क किनारे पड़ी महिला की लाश पर गई। महिला नाइट वियर में थी और उसका शव खून से सना हुआ था। यह दृश्य देखकर लोगों में डर और अफरा-तफरी फैल गई।
शव की हालत देख हत्या की आशंका गहराई
महिला के हाथ बंधे हुए थे और सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए। इसके अलावा शरीर पर कई नीले दाग भी दिखे, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ मारपीट की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
पहचान नहीं हो सकी, आसपास के थानों से संपर्क
गांववालों ने महिला की पहचान से इनकार कर दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 से 32 साल के बीच है। उसकी पहचान के लिए उन्नाव समेत आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है और जानकारी साझा की गई है।
हत्या या अन्य अपराध, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। यह भी शक जताया जा रहा है कि कहीं महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या तो नहीं की गई। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, जांच तेज
घटना की जानकारी मिलने के बाद DCP वेस्ट कमलेश दीक्षित मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। कई टीमें इस मामले में सक्रिय हैं और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
(रिपोर्टः संदीप शुक्ला, लखनऊ)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
