लखनऊ में रोजेदार 10 साल के बच्चे को युवक ने उठाकर पटका… CCTV में कैद हुई घटना, नमाज के बाद खेल रहा था मासूम

लखनऊ के गोलागंज में एक युवक ने 10 वर्षीय रोजेदार बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया। घटना CCTV में कैद हुई, बच्चे का इलाज चल रहा है और पुलिस जांच कर रही है।

Feb 25, 2026 - 11:13
Feb 25, 2026 - 11:14
 0
लखनऊ में रोजेदार 10 साल के बच्चे को युवक ने उठाकर पटका… CCTV में कैद हुई घटना, नमाज के बाद खेल रहा था मासूम

Uttar Pradesh News: लखनऊ के गोलागंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 साल के रोजेदार बच्चे को एक युवक ने उठाकर पक्की नाली में पटक दिया। बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। बच्चे का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चा नमाज पढ़ने के बाद घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी यह घटना हुई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है और जांच शुरू कर दी गई है।

नमाज के बाद खेलते समय हुआ हमला
गोलागंज निवासी 10 वर्षीय अब्दुल नासिर, जो हयात हुसैन का बेटा है, 20 फरवरी को रोजा खोलने के बाद मोहल्ले की मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। नमाज के बाद वह बाहर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने लगा। आरोप है कि तभी मोहल्ले में रहने वाला 22 वर्षीय फहद उर्फ प्रिंस वहां पहुंचा। उसने बच्चे को गर्दन और पैरों के बीच से पकड़कर सिर के ऊपर उठा लिया और पूरी ताकत से पक्की गली में पटक दिया, जिससे बच्चा बेहोश हो गया।

पहले बताया गया, खेलते समय गिरा था बच्चा
घटना के बाद आरोपी के चाचा राशिद और घर की महिलाएं बच्चे को उसके घर ले गईं। उन्होंने परिजनों को बताया कि बच्चा खेलते समय गिरकर बेहोश हुआ है। बाद में उसे हुसैनगंज के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने न्यूरो सर्जन को दिखाने की सलाह दी। इसके बाद इंदिरानगर के एक निजी अस्पताल में जांच कराई गई।

तबीयत बिगड़ी तो खुला सच
22 फरवरी को जब बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो परिजनों ने जांच रिपोर्ट मांगी। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने रिपोर्ट देने से मना कर दिया। इसी दौरान साथ खेल रहे बच्चों ने परिवार को बताया कि नासिर को जानबूझकर उठाकर जमीन पर पटका गया था। इसके बाद मामला गंभीर हो गया।

CCTV में दिखी पूरी वारदात, पुलिस जांच में जुटी
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई देता है कि युवक ने बच्चे को एक हाथ से गर्दन और दूसरे हाथ से पैरों के बीच पकड़कर सिर के ऊपर उठाया और जोर से जमीन पर पटक दिया। परिजनों ने थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी है। यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर होगी।

(रिपोर्टः संदीप शुक्ला, लखनऊ) 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।