FD भूल जाइए… LIC की इस स्कीम में पैसा होगा 6 गुना, 90 दिन के बच्चे से लेकर 65 साल के बुजुर्ग तक उठा सकते हैं लाभ

LIC FD scheme: LIC की इस FD जैसी स्कीम में एक बार 93,193 रुपए निवेश करने पर 25 साल बाद करीब 5.45 लाख रुपए मिल सकते हैं। यह योजना सुरक्षित निवेश का विकल्प है, जिसमें 90 दिन से 65 साल तक के लोग निवेश कर सकते हैं और भविष्य के लिए बड़ी रकम जुटा सकते हैं।

Apr 26, 2026 - 09:49
 0
FD भूल जाइए… LIC की इस स्कीम में पैसा होगा 6 गुना, 90 दिन के बच्चे से लेकर 65 साल के बुजुर्ग तक उठा सकते हैं लाभ

LIC 25 year plan: जीवन के साथ भी, जीवन के बाद भी यह टैगलाइन लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानी Life Insurance Corporation of India (LIC) की पहचान है। यह संस्था लंबे समय से लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने का काम कर रही है। LIC अपने नए और उपयोगी प्लान्स के जरिए लोगों को निवेश और सुरक्षा दोनों का फायदा देती है। आज हम आपको LIC की एक ऐसी FD जैसी स्कीम के बारे में बता रहे हैं, जिसमें एक बार निवेश करने पर आपको कई गुना रिटर्न मिल सकता है। खास बात यह है कि यह स्कीम आम लोगों के लिए बहुत आसान और सुरक्षित विकल्प मानी जा रही है।

LIC की FD जैसी स्कीम क्या है?
अगर आप ऐसा निवेश ढूंढ रहे हैं जिसमें जोखिम कम हो और रिटर्न अच्छा मिले, तो LIC की यह Fixed Deposit जैसी स्कीम आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इस स्कीम में आपको सिर्फ एक बार पैसा लगाना होता है। इसके बाद तय समय पूरा होने पर आपको बड़ी रकम मिलती है। यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं।

कौन-कौन कर सकता है निवेश?
इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 90 दिन के बच्चे से लेकर 65 साल तक के लोग निवेश कर सकते हैं। पॉलिसी की अवधि 10 साल से लेकर 25 साल तक चुनी जा सकती है। यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से समय तय कर सकते हैं।

कितना निवेश और कितना रिटर्न?
इस योजना में अगर आप 2 लाख रुपए की सम इंश्योर्ड वाली पॉलिसी लेते हैं, तो आपको करीब 93,193 रुपए (GST सहित) एक बार में जमा करने होंगे। जब यह पॉलिसी 25 साल पूरी कर लेती है, तो मैच्योरिटी पर आपको लगभग 5.45 लाख रुपए मिलते हैं। यानी आपका पैसा लगभग 6 गुना तक बढ़ सकता है।

अन्य जरूरी बातें
इस स्कीम में न्यूनतम बीमा राशि 50,000 रुपए है और इसकी कोई अधिकतम सीमा तय नहीं है। अगर यह पॉलिसी बच्चे के नाम पर ली जाती है, तो उसका बीमा कवर 8 साल की उम्र के बाद शुरू होता है। वहीं, अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो पूरी रकम उसके नॉमिनी को दी जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।