कौशांबी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, प्रेम विवाह बना वजह

पुलिस ने कौशांबी भरत हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या का संबंध प्रेम विवाह के विरोध से है। जांच जारी है।

Apr 23, 2026 - 10:11
 0
कौशांबी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, प्रेम विवाह बना वजह

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां चर्चित भारत हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकाश पांडेय और अंकित पांडेय के रूप में हुई है। इससे पहले इस मामले के मुख्य आरोपी अशोक पांडेय को पुलिस जेल भेज चुकी है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल बना दिया था। पुलिस की इस कार्रवाई से अब पीड़ित परिवार को कुछ राहत जरूर मिली है।

प्रेम विवाह के विरोध में हुई थी हत्या
पूरा मामला करारी थाना क्षेत्र के अड़हरा गांव का है। यहां प्रेम विवाह के विरोध में भारत नाम के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला था। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस ने बनाई कई टीमें, तेज हुई तलाश
घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गईं। पुलिस लगातार दबिश दे रही थी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही थी।

दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने फरार चल रहे दो इनामी आरोपी आकाश पांडेय और अंकित पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर पहले से इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इलाके में तनाव, सुरक्षा बढ़ाई गई
पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिली है, लेकिन इलाके में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

(रिपोर्टः राम किशन, कौशांबी)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 2 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान Lucknow public College of professional studies से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।