कानपुर का खूनी कुत्ता… पिछले साल दादी को मार डाला, अब मालकिन को ही चबा डाला, 20 दिन पहले ही जेल से छूटा था रॉबर्ट

Uttar Pradesh News: कानपुर में जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने अपनी मालकिन पर हमला कर दिया। यही कुत्ता पिछले साल एक बुजुर्ग महिला की जान ले चुका है। परिवार द्वारा दोबारा घर लाने के बाद यह घटना हुई। नगर निगम अब कुत्ते को फिर शेल्टर होम भेजने की तैयारी में है।

May 5, 2026 - 12:33
 0
कानपुर का खूनी कुत्ता… पिछले साल दादी को मार डाला, अब मालकिन को ही चबा डाला, 20 दिन पहले ही जेल से छूटा था रॉबर्ट

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पालतू कुत्ते ने एक बार फिर परिवार के सदस्य पर हमला कर दिया। विकास नगर इलाके में जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते राबर्ट ने अपनी ही मालकिन किरण त्रिवेदी को बुरी तरह घायल कर दिया। महिला के दोनों हाथों में गहरे जख्म आए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरानी की बात यह है कि यही वही कुत्ता है जिसने पिछले साल एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली थी। इस घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल है।

पहले भी ले चुका है जान उसके बाद भी घर लाया गया
राबर्ट नाम का यह कुत्ता पहले भी खतरनाक साबित हो चुका है। पिछले साल 19 मार्च को इसने 90 वर्षीय मोहिनी त्रिवेदी पर हमला किया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। मोहिनी त्रिवेदी पुडुचेरी के पूर्व उपराज्यपाल त्रिभुवन प्रसाद तिवारी की बहन थीं। उस समय कुत्ते को छड़ी से डराने की कोशिश की गई थी, जिससे वह और आक्रामक हो गया था।

नगर निगम ने भेजा था शेल्टर होम
इस घटना के बाद नगर निगम की टीम ने कुत्ते को पकड़कर शेल्टर होम भेज दिया था। लेकिन करीब 20 दिन बाद परिवार के सदस्य प्रशांत त्रिवेदी ने हलफनामा देकर कुत्ते को वापस घर ले लिया। इसमें उन्होंने जिम्मेदारी ली थी कि अगर भविष्य में कोई घटना होती है तो उसकी जवाबदेही उनकी होगी।

1 मई को वापस आया फिर किया हमला
पड़ोसियों के अनुसार, 1 मई को ही कुत्ता वापस घर लाया गया था। शनिवार रात करीब 10:30 बजे, जब प्रशांत घर पर नहीं थे, तभी कुत्ते ने किरण त्रिवेदी पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें सर्वोदय नगर के रतनदीप अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना छिपाने की कोशिश
इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि परिवार ने दो दिनों तक इस घटना को छिपाए रखा। अस्पताल में भी यह बताया गया कि चोट किसी आवारा जानवर से लगी है, जबकि असल में हमला उसी पालतू कुत्ते ने किया था।

अब फिर शेल्टर होम भेजा जाएगा कुत्ता
मामला सामने आने के बाद नगर निगम सख्त हो गया है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. निरंजन ने कहा कि कुत्ते का रजिस्ट्रेशन है और परिवार ने जो हलफनामा दिया था, उसका उल्लंघन हुआ है। इसलिए अब कुत्ते को दोबारा पकड़कर शेल्टर होम भेजा जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। डॉक्टरों के अनुसार, किरण त्रिवेदी की हालत अब खतरे से बाहर है, लेकिन घटना ने पूरे इलाके में डर का माहौल बना दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।