200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं को सुरक्षा कवच, CM बनते ही विजय ने चला मास्टरस्ट्रोक, राहुल गांधी को भी दिया बड़ा ऑफर

Tamil Nadu Politics 2026: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने पद संभालते ही 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल बनाने जैसे बड़े फैसले लिए। विजय ने राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज का आरोप लगाते हुए श्वेत पत्र लाने की बात कही और पारदर्शी सरकार का वादा किया।

May 10, 2026 - 12:42
 0
200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं को सुरक्षा कवच, CM बनते ही विजय ने चला मास्टरस्ट्रोक, राहुल गांधी को भी दिया बड़ा ऑफर

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद विजय ने कई बड़े फैसले लेकर साफ संकेत दिया कि उनकी सरकार तेजी से काम करने वाली है। सबसे पहले उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष सुरक्षा बल बनाने की फाइल को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले संबोधन में विजय भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि वह किसी बड़े राजनीतिक या शाही परिवार से नहीं आते, लेकिन तमिलनाडु की जनता ने उन्हें अपनाया और मुख्यमंत्री बनाया।

पहली कैबिनेट में बड़े फैसले और पारदर्शिता का वादा
सीएम विजय ने लोगों से अपील की कि उन्हें काम करके दिखाने के लिए थोड़ा समय दिया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार झूठे वादे नहीं करेगी और जनता के भरोसे पर खरी उतरने की कोशिश करेगी। विजय ने राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली DMK सरकार तमिलनाडु पर 10 लाख करोड़ रुपये का भारी कर्ज छोड़ गई है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही एक श्वेत पत्र यानी White Paper जारी करने पर विचार कर रही है, ताकि जनता को राज्य की असली आर्थिक स्थिति के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। विजय ने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता के साथ काम करेगी।

गरीब परिवार से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर
अपने भाषण में विजय ने अपने निजी जीवन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह एक गरीब सहायक निर्देशक के बेटे थे और सिनेमा जगत में काम करने का सपना देखते थे। लेकिन जनता के प्यार और समर्थन ने उन्हें तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास इस प्यार के लिए शब्द नहीं हैं। विजय ने यह भी साफ किया कि उनकी सरकार में सत्ता का कोई दूसरा केंद्र नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का एकमात्र जिम्मेदार केंद्र वही रहेंगे।

कांग्रेस और सहयोगी दलों का जताया आभार
मुख्यमंत्री विजय ने कांग्रेस, VCK और वामपंथी दलों का समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में अब सच्चे धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय वाले नए दौर की शुरुआत हो रही है। उन्होंने राज्य में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी वादा किया। विजय ने कहा कि वह जनता के पैसे का एक भी रुपया गलत तरीके से इस्तेमाल नहीं होने देंगे। वहीं उन्होंने राहुल गांधी को सरकार में शामिल होने का ऑफर भी दिया। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस इस प्रस्ताव पर विचार करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।