iPhone 18 Pro की कीमत हुई लीक, Samsung Galaxy S26 Ultra से सस्ता हो सकता है ऐपल का नया फ्लैगशिप

Apple iPhone 18 Pro की कीमत लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है। नए फ्लैगशिप फोन की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये हो सकती है और यह Samsung Galaxy S26 Ultra को टक्कर दे सकता है।

Mar 16, 2026 - 14:59
 0
iPhone 18 Pro की कीमत हुई लीक, Samsung Galaxy S26 Ultra से सस्ता हो सकता है ऐपल का नया फ्लैगशिप

टेक्नोलॉजी की दुनिया में इन दिनों iPhone 18 Pro को लेकर काफी चर्चा हो रही है। Apple इस साल के आखिर में अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले फोन की कीमत को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। हाल ही में Samsung ने अपनी Samsung Galaxy S26 Series लॉन्च की थी, जिसके टॉप मॉडल Samsung Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये रखी गई है। नई लीक रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत भारत में करीब 1,34,900 रुपये हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो ऐपल का यह नया फोन सैमसंग के फ्लैगशिप मॉडल से सस्ता होगा और प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

सितंबर के पहले हफ्ते में हो सकती है लॉन्चिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को 3 से 9 सितंबर 2026 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है। लेकिन कई लीक और शुरुआती रिपोर्ट्स में इसके फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस बार फोन के डिजाइन, डिस्प्ले और प्रोसेसर में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

नए कलर ऑप्शन और दमदार डिजाइन
लीक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि iPhone 18 Pro को कई नए रंगों में पेश किया जा सकता है। इसमें कॉफी ब्राउन, बरगंडी, पर्पल और गहरा लाल जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन शामिल हो सकते हैं। कंपनी इस बार फोन के डिजाइन में भी कुछ खास बदलाव कर सकती है, जिससे यह पिछले मॉडल की तुलना में और ज्यादा प्रीमियम दिखाई देगा।

डिस्प्ले, चिपसेट और कैमरा होंगे खास
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक हो सकती है, जिससे स्क्रीन ज्यादा ब्राइट और स्मूथ दिखाई देगी। फोन में 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर आधारित नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो बेहतर स्पीड और पावर एफिशिएंसी प्रदान करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में 12GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज मिलने की संभावना है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।