IPS नवजोत सिमी के साथ दिखीं अरवल की DM अमृषा बैंस, सादगी भरे अंदाज ने जीता लोगों का दिल

अरवल जिले की डीएम और आईएएस अधिकारी अमरीशा बैंस, आईपीएस नवजोत सिमी के साथ नजर आने के बाद चर्चा में हैं। साड़ी में उनका सिंपल लुक कई महिलाओं को प्रेरित कर रहा है।

Jan 29, 2026 - 13:27
 0  3
IPS नवजोत सिमी के साथ दिखीं अरवल की DM अमृषा बैंस, सादगी भरे अंदाज ने जीता लोगों का दिल

सोशल मीडिया पर इन दिनों IAS और IPS अफसरों की तस्वीरें खूब चर्चा में हैं। इसी बीच IPS अधिकारी नवजोत सिमी की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें उनके साथ एक साड़ी पहने महिला अधिकारी भी नजर आईं। तस्वीरें वायरल होते ही लोगों के मन में सवाल उठा कि आखिर ये सादगी भरी ड्रेस में दिखने वाली DM मैडम कौन हैं। दरअसल, ये हैं बिहार के अरवल जिले की जिला पदाधिकारी IAS अमृषा बैंस। अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने वाली अमृषा बैंस पहली बार सोशल मीडिया पर इतने चर्चे में आई हैं, वो भी अपनी सादगी और गरिमा के कारण।

कौन हैं IAS अमृषा बैंस
आईएएस अमृषा बैंस 2018 बैच की अधिकारी हैं और वर्तमान में बिहार के अरवल जिले की DM हैं। इससे पहले वह ऊर्जा विभाग समेत कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वाली अमृषा बैंस कम ही सार्वजनिक तस्वीरों में नजर आती हैं। IPS नवजोत सिमी हाल ही में अरवल की SP बनी हैं, इसी वजह से दोनों अधिकारी एक साथ जिले की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

साड़ी वाले लुक से दी सादगी की सीख
आज के समय में जहां सादगी को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है, वहीं DM अमृषा बैंस ने साड़ी पहनकर यह साबित कर दिया कि सादे कपड़ों में भी बेहद सुंदर और प्रभावशाली दिखा जा सकता है। उनका लुक बहुत सिंपल था, लेकिन उसमें एक अलग ही गरिमा नजर आई, जो हर महिला के लिए प्रेरणा बन गई।

ब्लैक ब्लाउज ने बनाया लुक खास
अमृषा बैंस ने साड़ी के साथ ब्लैक कलर का फुल स्लीव ब्लाउज पहना था। यह ब्लाउज टॉप जैसा लुक दे रहा था, जिससे पूरा अटायर और भी यूनिक दिखा। वी-नेकलाइन और बॉडी फिट डिजाइन ने उनके लुक को क्लासी और प्रोफेशनल बनाया।

बॉर्डर वाली साड़ी में दिखी एलिगेंस
उन्होंने भारी कढ़ाई वाली साड़ियों की जगह हल्के फैब्रिक की प्लेन साड़ी चुनी। साड़ी का क्रीम और ऑफ-व्हाइट रंग बेहद सॉफ्ट था, जबकि ऑरेंज बॉर्डर ने लुक में हल्का ट्राइकलर टच जोड़ दिया। बड़ी प्लीट्स के साथ साड़ी को सलीके से ड्रेप किया गया था।

मंगलसूत्र और हल्की जूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती
DM अमृषा बैंस ने सादे लुक के साथ मंगलसूत्र पहना, जिसमें गोल्ड और ब्लैक बीड्स के साथ डायमंड पेंडेंट था। इसके अलावा सिंपल ईयररिंग्स और रिंग्स ने उनके लुक को पूरा किया। बिना ज्यादा मेकअप और भारी गहनों के उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।