रंगों से पहले करें भगवान की पूजा, होली पर मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
जानिए होली 2026 की शुरुआत उचित पूजा-पाठ के साथ कैसे करें और समृद्धि और शांति के लिए भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, विष्णु, शिव, लक्ष्मी और अन्य देवताओं को गुलाल कैसे अर्पित करें।
फाल्गुन मास की पूर्णिमा की रात होलिका दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जाता है। इसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। इस वर्ष होली 3 मार्च को मनाई जाएगी। परंपरा के अनुसार, होली की शुरुआत भगवान की पूजा और उन्हें गुलाल अर्पित करके करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और पूरे वर्ष सुख-शांति बनी रहती है। इसलिए रंग खेलने से पहले पूजा करना शुभ माना गया है।
ऐसे करें होली की शुरुआत
होली के दिन सुबह स्नान करने के बाद अपने इष्ट देव को अबीर-गुलाल अर्पित करें। इसके बाद ही परिवार और दोस्तों के साथ रंग खेलें। यह परंपरा शुभ और मंगलकारी मानी जाती है।
गणेश जी को अर्पित करें सिंदूर
भगवान गणेश को प्रथम पूज्य कहा जाता है। होली के दिन उन्हें सिंदूर या नारंगी रंग का गुलाल चढ़ाना शुभ होता है। साथ ही मोदक का भोग लगाने से कार्यों में सफलता और बाधाओं से मुक्ति की कामना की जाती है।
राधा-कृष्ण की विशेष पूजा
होली का त्योहार राधा और कृष्ण से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि पहली होली इन्होंने ही खेली थी। होली पर राधा-कृष्ण को अबीर-गुलाल लगाना चाहिए। पूजा में रंग, अबीर, गुलाल और पिचकारी घर के मंदिर में रखनी चाहिए। राधा जी को खिले रंग का गुलाल और भगवान कृष्ण को मटमैला गुलाल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
विष्णु अवतारों को चढ़ाएं पीला गुलाल
लोग विष्णु और उनके अवतार जैसे राम और श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं, उन्हें पीले रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए। पीला रंग समृद्धि, ज्ञान और शुभता का प्रतीक है। इस दिन पीले फल और मिठाई का भोग लगाना भी फलदायी माना गया है।
भोलेनाथ और अन्य देवी-देवताओं की पूजा
भगवान शिव को लाल या नीले रंग का गुलाल अर्पित किया जा सकता है। बेलपत्र, भस्म और पुष्प चढ़ाना भी शुभ है।
मां लक्ष्मी को पीला रंग चढ़ाने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
मां सरस्वती को सफेद पुष्प और पीला गुलाल अर्पित करना उत्तम माना गया है।
हनुमान को सिंदूरी गुलाल और गुड़ की मीठी रोटी चढ़ाई जाती है।
मां दुर्गा को लाल गुलाल या लाल चुनरी अर्पित करना विशेष फलदायी माना गया है। जरूरतमंदों को वस्त्र दान करना भी शुभ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
