होली के बाद घर लौट रहा था MBBS छात्र, गोरखपुर में फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर… 5 मीटर दूर जा अटकी लाश

गोरखपुर के मोहद्दीपुर कौवाबाग ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एमबीबीएस छात्र आकाश पांडे की स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Mar 5, 2026 - 10:34
 0
होली के बाद घर लौट रहा था MBBS छात्र, गोरखपुर में फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर… 5 मीटर दूर जा अटकी लाश

Uttar Pradesh News: गोरखपुर में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एमबीबीएस के एक छात्र को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि छात्र का शव ओवरब्रिज की रेलिंग पर लटक गया। इस दुर्घटना में कई अन्य गाड़ियां भी टकरा गईं और कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय आकाश पांडे के रूप में हुई है, जो बिहार मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र था।

ओवरब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा
यह हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे मोहद्दीपुर कौवाबाग ओवरब्रिज पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित हो गई और उसने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसी दौरान स्कूटी से जा रहे एमबीबीएस छात्र आकाश पांडे को भी कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आकाश स्कूटी से उछलकर करीब 4 से 5 मीटर दूर जा गिरा और ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर उसी पर लटक गया। हादसे के बाद लगभग आधे घंटे तक उसका शव रेलिंग पर ही लटका रहा।

दोस्त से मिलकर लौट रहा था छात्र
जानकारी के अनुसार आकाश पांडे होली मनाने के बाद देर शाम अपने दोस्त अनूप के घर मिलने गया था। वहां उसने खाना खाया और रात करीब 10 बजे वापस लौट रहा था। वह करीब डेढ़ से दो किलोमीटर ही चला होगा कि ओवरब्रिज पर यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही उसका दोस्त अनूप भी मौके पर पहुंच गया। दोस्त की हालत देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगा और बार-बार डॉक्टरों से उसे बचाने की गुहार करता रहा।

अस्पताल में डॉक्टरों का हंगामा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने आकाश पांडे को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य युवक का इलाज चल रहा है। मेडिकल छात्र की मौत की खबर फैलते ही मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और छात्रों की भीड़ जिला अस्पताल की मर्चरी में जमा हो गई। हादसे से नाराज डॉक्टरों ने हंगामा भी किया। बाद में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया और शांत कराया।

हिरासत में आरोपी ड्राइवर
इस मामले में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी कार चालक गोल्डन साहनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि हादसे के समय चालक नशे में हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

संत कबीर नगर का रहने वाला था आकाश
मृतक आकाश पांडे उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले का रहने वाला था। इस दर्दनाक हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।