मूलांक 4 की खुलेगी किस्मत, प्रमोशन पक्का, मूलांक 6 को सतर्क रहने की सलाह, जानें फरवरी में किसका चमकेगा भाग्य

फरवरी 2026 के अंक ज्योतिष पूर्वानुमान बताते हैं कि चंद्रमा मूलांक 1 से 9 को कैसे प्रभावित करेगा। जानिए किसे पदोन्नति और सफलता मिलेगी और किसे सतर्क रहना चाहिए।

Jan 29, 2026 - 11:45
Jan 29, 2026 - 11:50
 0  5
मूलांक 4 की खुलेगी किस्मत, प्रमोशन पक्का, मूलांक 6 को सतर्क रहने की सलाह, जानें फरवरी में किसका चमकेगा भाग्य

February 2026 Numerology Prediction: फरवरी साल 2026 का दूसरा महीना है और अंक ज्योतिष के अनुसार इस महीने का अंक 2 होता है। अंक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं। ऐसे में फरवरी के पूरे महीने सभी मूलांक वालों पर चंद्रमा का प्रभाव देखने को मिलेगा। चंद्रमा को मन, भावनाओं, मानसिक शांति और संवेदनशीलता का कारक माना जाता है। इस कारण कई लोगों को इस महीने मानसिक संतुलन और भावनात्मक स्थिरता मिलेगी। अंक ज्योतिष की गणना बताती है कि मूलांक 4 और 7 वालों के लिए फरवरी का महीना खास तौर पर शुभ रहने वाला है, जबकि मूलांक 3 और 6 वालों को इस दौरान सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी गई है।

कुछ मूलांकों को मिलेगा भाग्य का साथ
न्यूमरोलॉजिस्ट रोहित चौबे के अनुसार, मूलांक 1 वालों के लिए फरवरी का महीना मिलाजुला रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुरानी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। हालांकि लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव बढ़ सकता है, जबकि वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। मूलांक 2 वालों के लिए यह समय अनुकूल है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा।

जल्दबाजी से बचें ये मूलांक
मूलांक 3 वालों को दूसरों की लापरवाही के कारण तनाव झेलना पड़ सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी और महीने के अंत में शुभ समाचार मिल सकता है। मूलांक 6 वालों को भावुक होकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नुकसान दे सकता है। वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी रहेगा।

प्रमोशन और लाभ के योग
मूलांक 4 वालों के लिए फरवरी का महीना बेहद शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। मूलांक 5 वालों के लिए यह महीना खुशियां लेकर आ सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मूलांक 7 वालों को सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन आर्थिक फैसले खुद लेने होंगे।

मानसिक संतुलन रहेगा जरूरी
मूलांक 8 वालों को मानसिक तनाव से बचने की सलाह दी गई है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में लाभ हो सकता है। मूलांक 9 वालों को शुभ समाचार मिल सकता है और पुरानी परेशानियां दूर होंगी। दांपत्य जीवन में संयम बनाए रखना जरूरी होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।